May 20, 2024 : 10:47 PM
Breaking News
मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे अर्जुन:सलमान खान की बहन अर्पिता से सीरियस रिलेशन में थे अर्जुन कपूर, ब्रेकअप के बाद 50 किलो वजन घटाकर किया था बॉलीवुड डेब्यू

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Happy Birthday Arjun: Arjun Kapoor Was In A Serious Relationship With Salman Khan’s Sister Arpita, Made His Bollywood Debut By Losing 50 Kg After The Breakup

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने साल 2012 की फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था जहां उनके चॉकलेटी लुक ने हर किसी को दीवाना बना लिया था। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इंडस्ट्री में आने के महज कुछ महीनों पहले तक अर्जुन 118 किलो के हुआ करते थे। फिल्मों के अलावा अर्जुन इन अपनी उम्र से बड़ी मलाइका अरोड़ा से रिलेशन की खबरों के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं, हालांकि एक समय ऐसा था जब एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता सिंह के साथ सीरियस रिलेशन में थे। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसी थी एक्टर की लव लाइफ-

18 साल की उम्र में हुआ था अर्पिता से प्यार

साल 2012 में बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर सलमान की बहन अर्पिता के साथ रिलेशन में थे। उस समय एक्टर महज 18 साल के और 140 किलो के हुआ करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने सीरियस रिलेशन की बात करते हुए कहा, मेरा पहला सीरियस रिलेशन अर्पिता से था। हम एक दूसरे को देखकर दिल दे बैठे थे। हमारे रिश्ते की शुरुआत मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हुई थी। डेटिंग पीरियड के दौरान में अर्पिता के भाई सलमान खान से डरा हुआ था लेकिन मैं उनके पास गया और सब कुछ बता दिया। मैंने खुद अर्पिता के परिवार को भी अपने रिश्ते के बारे में बता दिया और वो सब बेहद दयालु निकले। सब हैरान जरूर हुए लेकिन बाद में उन्होंने हमारा रिश्ता स्वीकार कर लिया।

ब्रेकअप के बाद भी सलमान से मिला सपोर्ट

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा, मैं उस समय सलान ए इश्क फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहा था और मेरी एक गर्लफ्रेंड थीं। उस समय मुझे लगा था कि जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा है, लेकिन इसी बीच अर्पिता ने मुझसे अचानक ब्रेकअप कर लिया। हमारे ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान सर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। अर्जुन की मानें तो एक्टिंग करियर बनाने के लिए सलमान खान ही उनकी प्रेरणा थे। और उन्हीं की मदद से अर्जुन ने 50 किलो वजन कम किया था।

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा नाम

इंडस्ट्री में कदम रखने के कुछ महीनों बाद ही अर्जुन कपूर का नाम दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ने लगा, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने इस फेल रिलेशन पर कहा, कुछ रिश्ते चलते और कुछ नहीं चलते। अफसोस की हम दोनों की राह अलग हो चुकी है।

जल्द मलाइका से शादी कर सकते हैं अर्जुन

सलमान की बहन अर्पिता के बाद अर्जुन का नाम उनकी एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा से जुड़ने लगा था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा था जिससे दोनों का रिश्ता जल्द ही मीडिया के सामने आ गया। साल 2019 में मलाइका ने अर्जुन के 34वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया था। देखते ही देखते दोनों इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक बन गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

गुड न्यूज:शादी के दो महीने के अंदर ही एवलिन शर्मा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बोलीं- ‘इससे बेहतर तोहफा कुछ नहीं हो सकता’

News Blast

नेपोटिज्म पर करीना के बयान को लेकर भड़कीं कंगना, छह सवाल दागते हुए कहा- आप लोगों ने ‘बॉलीवुड’ को ‘बुलीवुड’ बना दिया

News Blast

जिंदा महिला को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ; भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए, पति ने हाथ पकड़ा और

News Blast

टिप्पणी दें