May 13, 2024 : 6:11 AM
Breaking News
MP UP ,CG

इंदौर स्मार्ट सिटी में भी देश में नंबर 1:बेस्ट स्टेट में MP को सेकेंड पोजीशन; 5 पुरस्कार इंदौर के नाम, भोपाल को बड़ा तालाब पर सोलर पैनल के नवाचार के लिए पुरस्कार

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Got Second Prize In Best State, Indore, Bhopal, Jabalpur, Gwalior And Sagar Got 11 Awards In 5 Categories.

मध्यप्रदेश5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्मार्ट सिटी मिशन के 6 साल पूरे होने पर शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअली इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020 के परिणाम घोषित किए। इसमें मध्यप्रदेश को देश में बेस्ट स्टेट की कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल हुआ। इंदौर को सूरत के साथ ओवरऑल विनर घोषित किया गया।

5 कैटेगरी में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सागर को 11 अवॉर्ड मिले हैं। अर्बन एन्वॉयर्नमेंट थीम में भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए पहला पुरस्कार मिला है। इंदौर सिटी को 7 पुरस्कार मिले हैं। इंदौर की 56 दुकान प्रोजेक्ट को लेकर बिल्ट एन्वॉयर्नमेंट थीम में पहला स्थान हासिल हुआ।

कॉन्टेस्ट में मध्यप्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में से 5 को पुरस्कार हासिल हुए हैं, जबकि कुल 20 में से अकेले मध्यप्रदेश ने 11 पुरस्कार हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की।

बड़ा तालाब किनारे सोलर पैनल लगाया गया है। क्लीन एनर्जी में भोपाल को पहला पुरस्कार मिला है।

बड़ा तालाब किनारे सोलर पैनल लगाया गया है। क्लीन एनर्जी में भोपाल को पहला पुरस्कार मिला है।

इन कैटेगरी में मिले अवाॅर्ड

सिटी अवॉर्ड

  • राउंड-1 सिटीज में इंदौर पहले और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहे।
  • राउंड-1 सिटीज में सागर दूसरे स्थान पर।

ओवरऑल विनर

  • इंदौर को सूरत के साथ प्रथम स्थान मिला।

प्रोजेक्ट अवॉर्ड में ये अव्वल

  • अर्बन एन्वॉयर्नमेंट थीम भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी में पहला स्थान।
  • बिल्ट एन्वॉयर्नमेंट थीम में इंदौर की 56 दुकान प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार
  • सैनिटेशन थीम में इंदौर व तिरुपति शहर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर।
  • कल्चर थीम में इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए पहला पुरस्कार।
  • कल्चर थीम में ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तीसरा पुरस्कार।
  • इकोनॉमी थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फिनांस मैकेनिज़्म केलिए पहला पुरस्कार

इनोवेशन अवाॅर्ड

  • इनोवेशन आइडिया अवॉर्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेसिंग मशीनिज्म के लिए पहला पुरस्कार

भोपाल को इसलिए मिला अवाॅर्ड
अर्बन एन्वॉयर्नमेंट थीम में भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी में पहला स्थान मिला है। भोपाल ने इस थीम में कई बेहतर कार्य किए हैं। बड़े तालाब पर 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 2400 सोलर पेनल लगाए गए हैं। वहीं 44 लाख रुपए से आईएसबीटी बस स्टैंड पर 120 किलोवॉट का सोलर प्लांट लगाया गया है। माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय में 35 किलोवॉट का प्लांट भी लगाया गया, जिसकी लागत 19.11 लाख रुपए हैं। स्मार्ट सिटी सीईओ आदित्य सिंह ने बताया कि सोलर प्लांट के अलावा एलईडी लाइट, ई-बाइक व इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसके चलते अवॉर्ड मिला है। अगली बार अन्य कैटेगरी में भी पुरस्कार पाने के लिए प्रयास करेंगे।

बिल्ट एन्वॉयर्नमेंट: 56 दुकान के लिए पहला स्थान
इसलिए मिला : खान-पान व लजीज व्यंजनों के लिए 54 दुकान क्षेत्र देशभर में प्रसिद्ध है। इसका सौंदर्यीकरण किया गया। पहले जहां रोज 5 हजार फुटफॉल हुआ करता था, सौंदर्यीकरण के बाद 15 से 20 हजार तक हो गया है। यहां अंडर ग्राउंड गैस, सीवरेज, बिजली व स्टॉर्म वाटर लाइन डाली गई है। सीसीटीवी सर्विलांस, कार्य की मॉनिटरिंग के लिए टाइमर, ग्रीन स्पेस, नो व्हीकल जोन आदि हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

भेड़ाघाट में 3 मंजिला निर्माणाधीन होटल तोड़ा:5 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर 2 करोड़ की लागत से बन रहा था, कार्रवाई रुकवाने मां-बेटी JCB मशीन पर चढ़ गईं

News Blast

Ganga Aarti, Mirzapur and Sonbhadra will also be seen at the Dashashwamedh Ghat along with the Srikashi Vishwanath Temple Darshan. | कोविंद आज करेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, दशाश्वमेध घाट पर देखेंगे गंगा आरती; मिर्जापुर और सोनभद्र भी जाएंगे

Admin

ससुराल वालों ने शादी से पहले रखी अनोखी शर्त, लड़की ने किया बड़ा कारनामा, सात फेरों से पहले गई जेल

News Blast

टिप्पणी दें