April 28, 2024 : 3:38 PM
Breaking News
MP UP ,CG

शहीद पर सांसद प्रज्ञा का फिर विवादास्पद बयान:कहा- हेमंत करकरे देशभक्त नहीं थे, उन्होंने हमारे शिक्षकों की उंगलियां और पसलियां तोड़ दी थीं; पहले भी दे चुकी हैं बेतुका बयान

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Breaking Bhopal MP Pragya Boli Shaheed Karkare Desh Bhakt Nahin An Emergency Was Imposed In 1975 And The Same Situation Prevailed After Malegaon Blast In 2008; Congress Ideology Is Terrorism

भोपाल2 घंटे पहले

भोपाल भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को एक बार फिर 26/11 के मुंबई हमले में शहीद हुए ATS चीफ हेमंत करकरे को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हेमंत करकरे को लोग देश भक्त कहते हैं। लेकिन जो वास्तव में देश भक्त हैं, उन्हें देश भक्त नहीं कहते। करकरे ने हमें पढ़ाने वाले शिक्षकों की उंगलियां और पसलियां तोड़ दी थीं। प्रज्ञा शुक्रवार को भोपाल के टाउन हॉल में मीसाबंदी सम्मान समारोह में बोल रही थीं।

प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आतंकवाद का साथ देना है। देश भक्तों, साधु-संतों को जेल में डालना, महिलाओं पर अत्याचार करना, गो हत्या करना, धारा 370 वापस लगाना, यह कांग्रेस की विचारधारा है। बंगाल में वामपंथी व देशद्रोहियों का कांग्रेस साथ देती है। उन्होंने कहा कि कभी भी कांग्रेसियों की विचारधारा में देश भक्ति नहीं सुनी होगी। आतंकवादियों की मौत पर रोने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। जब भी देश में विकास की बात, सामाजिक समरसता की बात होती है, तो कांग्रेस चिल्लाती है कि यह कांग्रेस की विचारधारा है।

बता दें कि प्रज्ञा सिंह पहले भी शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। इससे पहले साध्वी ने दो साल पहले कहा था कि हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा था उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिस दिन मैं जेल गई थी उसके 45 दिन के अंदर ही आतंकियों ने उसका अंत कर दिया।

मालेगांव ब्लास्ट केस में आया था नाम
29 सितंबर, 2008 को उत्तर महाराष्ट्र के एक शहर मालेगांव की एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर धमाका होने से छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर के अलावा, LT. कर्नल पुरोहित, चतुर्वेदी और कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय और सुधाकर द्विवेदी भी मामले में आरोपी बनाए गए थे।

कांग्रेस ने कहा- प्रज्ञा ने शहादत का मजाक उड़ाया

कौन हैं हेमंत करकरे
साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उनकी मौत हो गई थी। हेमंत करकरे के शौर्य और पराक्रम के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2009 में मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था। ‘अशोक चक्र’ शांति काल में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि करकरे ने उन्हें प्रताड़ित किया था और उन्होंने उनके (करकरे के) सर्वनाश का श्राप दिया था, इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MP CoronaVirus News: मध्य प्रदेश में कोरोना के 159 मरीज मिले, सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार

News Blast

पीएम मोदी के माफ़ी मांगने से किसानों को फ़सल के दाम नहीं मिल जाएंगे’: राकेश टिकैत

News Blast

शीतल नगर और सुखलिया में कोरोना विस्फोट, दोनों क्षेत्रों में 10-10 मरीज मिले, सुदामा नगर, महालक्ष्मी नगर, साईं नाथ कॉलोनी में भी संक्रमण फैला

News Blast

टिप्पणी दें