May 19, 2024 : 10:17 AM
Breaking News
राज्य

Coronavirus Live: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सामने आए 4,800 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या घटी

[ad_1]

11:38 AM, 23-May-2021

मध्यप्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 4.26 फीसदी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/s1B0EmUqD6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021

11:33 AM, 23-May-2021

उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले घटे
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज कोरोना के 4,800 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या 84,800 है। पिछले 20 दिनों में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2.6 लाख से गिरकर 84800 हो गए हैं।

4,800 new COVI19 cases recorded in UP today. Active cases at 84,800 down by almost 2,26,000 from the peak in last 20 days: ACS-Information, Navneet Sehgal

— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2021

11:22 AM, 23-May-2021

कर्नाटक: सात जून तक लॉकडाउन
कर्नाटक के हुबली में लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं। राज्य में सात जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

कर्नाटक: हुबली में लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं। राज्य में 7 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। #COVID19 pic.twitter.com/GC89c2Lgtf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021

11:13 AM, 23-May-2021

एवरेस्ट पर पहुंचा कोरोना वायरस, 100 से अधिक पर्वतारोही संक्रमित

कोरोना वायरस ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भी अपने पांव पसार दिए हैं। पर्वतारोहण से जुड़े एक विशेषज्ञ के अनुसार कम से कम 100 पर्वतारोही और सहयोगीकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है हालांकि नेपाल के अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

11:00 AM, 23-May-2021

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें और सड़कें रही बंद
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘कोरोन कर्फ्यू’ के दौरान सड़कें सुनसान और दुकानें बंद रहीं। 24 मई सुबह सात बजे तक जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 31 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ‘कोरोन कर्फ्यू’ के दौरान सड़कें सुनसान और दुकानें बंद रहीं।

24 मई सुबह 7 बजे तक जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 31 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। pic.twitter.com/OMkz0vuDcz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021

10:47 AM, 23-May-2021

ओडिशा में वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी
भुवनेश्वर में लॉकडाउन जारी है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। राज्य में 19 मई से एक जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

ओडिशा: भुवनेश्वर में लॉकडाउन जारी है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

राज्य में 19 मई से 1 जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। pic.twitter.com/B4k1cHgXRU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021

10:36 AM, 23-May-2021

बंगलूरू में दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर का कालाबाजारी के जुर्म में किया गिरफ्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में पुलिस ने दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करते हुई गिरफ्तार किया है। इन दोनों लोगों के पास पांच ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए गए हैं।

Karnataka | Two persons arrested by CCB in Sheshadripuram & Byatarayanpura for alleged involvement in black marketing of Oxygen cylinders; 5 cylinders seized: Sandeep Patil, Joint Commissioner of Police, Crime, Bengaluru City Police pic.twitter.com/l43Y4qFqDm

— ANI (@ANI) May 23, 2021

10:21 AM, 23-May-2021

जो लोग बच गए हैं, उन्हें हो सकता है तीसरी लहर में कोरोना – एम्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के महामारी रोग विभाग के डा. आनंद कृष्णन का कहना है कि तीसरी लहर में भी यही होगा, जो बचे हैं, उनमें संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा रहेगी। डा. कृष्णन के अनुसार इसलिए यह खतरा गांव और छोटे बच्चों पर अधिक रहेगा। डॉ. कृष्णन का कहना है कि वायरस के दो स्वभाव हैं। पहला संक्रमण फैलाएगा और दूसरा उसके वैरिएंट आएंगे। इसलिए इसका खतरा बढ़ने की संभावना हमेशा रहती है। सरकार को अभी से ध्यान देना चाहिए।

10:04 AM, 23-May-2021

जम्मू-कश्मीर में 100 साल की बुजुर्ग महिला के वैक्सीन लेने के बाद भारतीय सेना ने किया सम्मानित
भारतीय सेना ने जानकारी दी कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 100 साल से ज्यादा उम्र वाली महिला को सम्मानित किया। हाल ही में बुजुर्ग महिला कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली थी।

Northern Army Commander Lt Gen YK Joshi felicitated a centenarian woman in Jammu & Kashmir’s Udhampur district who took her first dose of Covid-19 vaccine on Friday: Indian Army pic.twitter.com/43N652uOCv

— ANI (@ANI) May 23, 2021

09:48 AM, 23-May-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। इसके अलावा एक दिन में 3,55,102 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। 

India reports 2,40,842 new #COVID19 cases, 3,55,102 discharges & 3,741 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.

Total cases: 2,65,30,132
Total discharges: 2,34,25,467
Death toll: 2,99,266
Active cases: 28,05,399

Total vaccination: 19,50,04,184 pic.twitter.com/dHSDL4JNq8

— ANI (@ANI) May 23, 2021

09:25 AM, 23-May-2021

बीते 24 घंटे में 21,23,782 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 21,23,782 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अबतक देश में 32,86,07,937 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

 

32,86,07,937 samples tested for #COVID19 up to 22nd May 2021. Of these, 21,23,782 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/7qiFoUHWXt

— ANI (@ANI) May 23, 2021

09:00 AM, 23-May-2021

आठ लाख से ज्यादा मजदूर दिल्ली से पलायन कर गए- डीटीसी

कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चार सप्ताहों में आठ लाख से अधिक मजदूर पलायन कर चुके हैं। इस बात की पुष्टि दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) के आंकड़ों ने की है। चौकाने वाली बात यह है कि पहले सप्ताह में ही पौने चार लाख मजदूर दिल्ली छोड़ चुके थे। पलायन पर विराम लग गया हो, ऐसा भी नहीं है। 

08:40 AM, 23-May-2021

राजस्थान के दौसा में 341 बच्चे कोरोना संक्रमित

इधर देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है तो वहीं राजस्थान के दौसा में कोविड की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। दौसा में 341 बच्चे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दौसा में तीसरी लहर के संकेत मिले हैं। यहां 341 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इन बच्चों की उम्र 0-18 साल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि दौसा में 341 बच्चे कोरोना संक्रमित हैं लेकिन इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है।

08:28 AM, 23-May-2021

पश्चिम बंगाल में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत

केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल में ब्लैक फंगस का एक मरीज है, जबकि राज्य सरकार का कहना है कि अभी पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कि ब्लैक फंगस की चपेट में आकर शंपा चक्रवर्ती (32) की शुक्रवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन पांच मरीजों का इलाज चल रहा है, वो बिहार और झारखंड के हैं।

08:16 AM, 23-May-2021

पुणे में ब्लैक फंगस से 20 मरीजों की मौत

कोरोना के साथ ब्लैक फंगस के मामले पुणे में तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला प्रशासन ने बताया कि पुणे में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 353 हो गई है, जबकि अब तक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है, 300 मरीजों के लिए 1800 इंजेक्शन की रोज जरूरत होती है लेकिन पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन न मिलने से इलाज प्रभावित हो रहा है।



[ad_2]

Related posts

युवक ने डॉगी को पहले चाकू से काटा, फिर पी गया खून, पुलिस बोली- हम कुछ नहीं कर सकते

News Blast

यूपी: धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग

News Blast

राजगढ़ में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की आगजनी, दो लोग गंभीर घायल

News Blast

टिप्पणी दें