राजगढ़ : बीते एक महीने में मध्यप्रदेश के कई जिलों में हिंसा भड़की है। बुधवार की शाम प्रदेश के राजगढ़ जिले में दो पक्षों में झड़प (Violence erupts in rajgarh) हुई है। झड़प बाद में विकराल रूप ले लिया है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इसके बाद घर, दुकान और बाइक में आग लगा दी। इस हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजगढ़ (rajgarh violence update) एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है कि अब जिले में स्थिति सामान्य है।घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर करेड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोगों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम इसे लेकर ही मारपीट हुई है और यह सांप्रदायिक रंग ले लिया। पथराव के दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। साथ ही उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अभी बड़ी संख्या में पुलिस की टीम वहां तैनात है।
राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है कि उपद्रवियों ने दो घर और तीन बाइक में आग लगाई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी जिले में स्थिति सामान्य है।