May 19, 2024 : 10:20 AM
Breaking News
MP UP ,CG

Uttar Pradesh Panchayat Election Latest Updates; Clash And Firing In Two Pradhan Candidate Groups One Injured In Gorakhpur | दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच मारपीट व फायरिंग; एक गोली लगने से घायल, BRD मेडिकल में चल रहा इलाज

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गोरखपुर41 मिनट पहले

कॉपी लिंकघायल प्रत्याशी पूर्व प्रधान है और इस बार के चुनाव में प्रत्याशी है। आज यहां वोटिंग हो रही है। - Dainik Bhaskar

घायल प्रत्याशी पूर्व प्रधान है और इस बार के चुनाव में प्रत्याशी है। आज यहां वोटिंग हो रही है।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का आगाज हो चुका है। इसके ठीक पहले गोरखपुर में बुधवार रात ग्राम प्रधान पद के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में पूर्व प्रधान व प्रत्याशी 50 साल के राघवेंद्र दुबे को गोली लग गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक है। पुलिस ने संदेह के आधार पर निवर्तमान प्रधान शंभू यादव को हिरासत में लिया है। शंभू यादव इस बार भी चुनाव लड़ रहा है।

दोनों गुटों में चल रही थी तनातनी

यह पूरा मामला खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर (परसाडाड़) गांव का है। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे (50 साल) पांच साल पहले यानी 2015 तक प्रधान थे। पिछली बार गांव के शंभू यादव प्रधान चुने गए थे। इस साल दोनों एक दूसरे के आमने-सामने दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही थी।

मौके पर जांच करती पुलिस।

मौके पर जांच करती पुलिस।

पुलिस ने कहा- वोट मांगने को लेकर हुई भिड़ंत

पुलिस के अनुसार, मिश्रौलिया गांव में बुधवार रात वोट मांगने को लेकर ग्राम प्रधान के दो उम्मीदवारों के बीच मारपीट हुई। इस बीच किसी समर्थक ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली राघवेंद्र दुबे को लग गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जंहा से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने गोली मारने का आरोप निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव पर लगाया है। पुलिस ने फिलहाल शम्भू यादव को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।

घायल के भाई ने दूसरे प्रत्याशी पर लगाया आरोप

घायल के भाई भोलेंद्र ने बताया कि राघवेंद्र नारायण को बुधवार रात घर आते समय शम्भू ने गोली मार दी। गोली गिलगिल के पेट मे लग गई। समर्थकों के अनुसार जिस समय गिलगिल घर आ रहे थे, उसी समय शम्भू ने ताबड़ तोड़ तीन राउंड गोली चलाई। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। वहीं, शम्भू पक्ष के लोगो का आरोप है कि गोली गिलगिल के ही पक्ष द्वारा चलाई गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

घर का इकलौता चिराग बुझा; ट्रैक्टर के अचानक रुकने से बाइक समेत 28 साल का लड़का उसमें भिड़ गया था, हेलमेट नहीं होने से सिर पर चोट लगी थी

News Blast

टोटल लॉकडाउन में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुली रहेगी राखी और मिठाई की दुकान

News Blast

नीट यूजी काउंसलिंग कल से, 10 नवंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन; दूसरा राउंड 5 दिसंबर से

News Blast

टिप्पणी दें