May 15, 2024 : 3:11 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 280 पॉइंट चढ़कर 50 हजार के पार पहुंचा; निफ्टी भी 14800 के पार, अदाणी पोर्ट और विप्रो के शेयर 2% से ज्यादा बढ़े

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 23 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई27 मिनट पहले

कॉपी लिंकNSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 295 अंकों की बढ़त के साथ 33,899.30 पर पहुंच गया है। इसके ्अलावा ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी है।  - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

NSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 295 अंकों की बढ़त के साथ 33,899.30 पर पहुंच गया है। इसके ्अलावा ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी है। – फाइल फोटो

शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 277 अंक ऊपर 50,048.80 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। सेंसेक्स में HCL टेक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,077 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,538 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है।

NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 85 अंकों की बढ़त के साथ 14,821.45 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की बढ़त है। वहीं पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 295 अंकों की बढ़त के साथ 33,899.30 पर पहुंच गया है। इसके ्अलावा ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के स्ट्रैटेजी हेड बिनोद मोदी के मुताबिक देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निवेशक नर्वस हैं, जो मामलों में गिरावट आने तक जारी रह सकता है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट

हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 432 अंक यानी 1.50% की गिरावट है, इंडेक्स 28,452 पर आ गया।चीन के शंघाई कंपोजिट 40 अंकों की गिरावट के साथ 3,402 पर कारोबार कर रहा है।कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी गिरावट है।जापान का निक्केई इंडेक्स 32 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 29,207 पर पहुंचा।

अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबारUS अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में 22 मार्च को रिकवरी देखने को मिली। नैस्डैक इंडेक्स 1.23% ऊपर 13,377 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस चढ़ाव इंडेक्स 103 पॉइंट चढ़कर 32,731 पर बंद हुआ है। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 27 अंक ऊपर 3,940 अंकों पर पहुंचा। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजारशेयर बाजार में 22 मार्च को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 49,771.29 पर और निफ्टी भी 7 अंक नीचे 14,736.4 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 786.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 542.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:30 AM BSE सेंसेक्स 337 अंक ऊपर 50,109 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के शेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर हैं।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM सेंसेक्स 104 अंक ऊपर 49,876.21 पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 14,768.55 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

ऊंचे भाव पर शेयर बाजार:हाथ में कैश रखिए, मुनाफा कमा चुके हैं तो बेच कर निकल जाइए, अवसर का इंतजार करिए

News Blast

कोरोना संकट के बाद Virtual Wedding की बढ़ेगी डिमांड, इंडियन स्टार्टअप्स तलाश रहे संभावनाएं, भारत में एक शादी पर औसतन आता है 5 लाख से 5 करोड़ रुपए तक का खर्च

News Blast

बढ़ोतरी: इस महीने आज 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 81.70 और डीजल 71.62 रुपए/लीटर पर पहुंचा

Admin

टिप्पणी दें