May 3, 2024 : 10:23 AM
Breaking News
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल 17 दिन में 14वीं बार महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 90.58 रु. और मुंबई में 97 रुपए प्रति लीटर हुआ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल 101 रु. पर पहुंचा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessPetrol Diesel Price Alert 20 February 2021 State Wise Latest Update | Today’s Petrol Diesel Price In Indian Metro Cities

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 90.58 रुपए और मुंबई में 97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल भी 37 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 101.22 और मध्यप्रदेश के अनूपनगर में 101 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। फरवरी में पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम 4 फरवरी को बढ़े थे इसके बाद से अब तक यानी 17 दिनों में ही इसके दामों में 14 बार इजाफा हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)दिल्ली90.5880.97मुंबई97.0088.06भोपाल98.6089.23श्रीगंगानगर101.2293.23अनूपपुर100.9891.43जयपुर97.1089.44

51 दिनों में ही 24 बार बढ़े दामफरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 14 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.03 रुपए और डीजल 4.24 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 6.77 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने की 3 वजहकच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर है। इस साल कच्चा तेल अब तक 23% तक महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को ब्रेंट क्रूड का रेट 51 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 63 डॉलर के पार निकल गया है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड बढ़ी है। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं घटा रही। अगर दिल्ली का उदाहरण लें तो यहां एक लीटर पेट्रोल पर 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती है। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर वैट भी लगाती हैं। जैसे- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल में वैट के 20.61 रुपए शामिल हैं।

रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट15 जून 2017 से देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतें रोजाना आधार पर बदलना शुरू हो गई हैं। इससे पहले इनमें हर तिमाही बदलाव होता था। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।

[ad_2]

Related posts

10 दिनों में 9 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत, दिल्ली में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

News Blast

कंज्यूमर में कोरोना महामारी के डर को भुनाने में लगी हैं कंपनियां; मार्केटिंग स्ट्रेटेजी में किया बदलाव, कमाई के लिए लिया इम्यूनिटी मंत्र का सहारा

News Blast

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ कितना रह सकता है? देखें अनुमानित स्कोर

News Blast

टिप्पणी दें