May 13, 2024 : 1:48 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

चार राज्यों में मौसम का हाल: मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे; राजस्थान, पंजाब और झारखंड में अगले दो दिन हो सकती है बारिश

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrIn Madhya Pradesh, Hail Fell For The Second Consecutive Day, Possibility Of Rain In Next Two Days In Rajasthan, Punjab And Jharkhand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

कॉपी लिंकखंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग में सड़क पर ओले की सफेद चादर सी बिछ गई। - Dainik Bhaskar

खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग में सड़क पर ओले की सफेद चादर सी बिछ गई।

पूरे देश में मौसम ने करवट बदली है और ओले के साथ आई बारिश की बूंदों ने गर्मी के बढ़ते पारे को रोक दिया है। मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश के साथ ओले गिरे। इससे फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। वहीं, झारखंड, पंजाब और राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ के पास भी यही स्थिति है। जबकि सेंट्रल पाकिस्तान के पास एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। ये तीनों ही सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से मप्र में ओलावृष्टि और बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश में बूंदों के साथ बरसे ओले, आज भी बारिश के आसार

बारिश के बाद भोपाल का आर्चर ब्रिज अंधेरे में डूब गया।

बारिश के बाद भोपाल का आर्चर ब्रिज अंधेरे में डूब गया।

मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश और ओलों ने मौसम सुहाना कर दिया। भोपाल और ग्वालियर-चंबल में शाम को जहां झमाझम बारिश हुई। वहीं, भोपाल संभाग के राजगढ़, मालवा-निमाड़ के खंडवा, बड़वानी, पीथमपुर, इंदौर, महू, नीमच में ओले भी बरसे। पीथमपुर और महू-नीमच मार्ग पर 20 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे। भोपाल में डेढ़ किमी ऊंचाई तक बंगाल की खाड़ी की हवाएं बनी हुई हैं। अरब सागर से भी हवाएं आ रही हैं। इसलिए झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

झारखंड में आज, कल बारिश और वज्रपात की संभावना

शुक्रवार के दिन रांची का तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। आज यहां गर्मी से राहत मिल सकती है।

शुक्रवार के दिन रांची का तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। आज यहां गर्मी से राहत मिल सकती है।

अगले 2 दिन 20 व 21 मार्च को रांची सहित झारखंड में बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण साउथ-ईस्ट राजस्थान से हवा का मूवमेंट पश्चिम से पूर्व यानी झारखंड की ओर आ रहा है। इस कारण बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। माैसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर लाेगाें काे सतर्क रहने के लिए कहा है। 23 मार्च तक रांची का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री रहने की संभावना है।

राजस्थान में अगले 3 दिन तक आंधी और बारिश की आशंका

तस्वीर जयपुर की है, बारिश के बाद शुक्रवार को यहां का मौसम सुहाना हो गया।

तस्वीर जयपुर की है, बारिश के बाद शुक्रवार को यहां का मौसम सुहाना हो गया।

पश्चिमी विक्षाेभ से माैसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार काे जैसलमेर, बाड़मेर, नागाैर और अलवर सहित कई इलाकाें में अंधड़, बारिश हुई। राजधानी सहित कई इलाकाें में तेज हवाएं चलती रहीं और बादल छाए। माैसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ से 21-22-23 मार्च को थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ेंगी। बादल गरजने के साथ कहीं कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 मार्च को प्रदेश के कई हिस्साें में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

पंजाबः सूबे में कल से बदलेगा मौसम, 22 को बारिश के बने आसारप्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 से लेकर 23 मार्च के बीच तेज बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम में बदलाव शनिवार से ही देखने को मिलेगा। शुक्रवार को पंजाब का औसतन तापमान दिन में 30 डिग्री और रात में 15 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मजबूत होने से 3 दिन के भीतर मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश पंजाब के विभिन्न स्थानों पर हो सकती हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

दोस्त निकला दगाबाज, लुटवाया घर, 6 अरेस्ट

News Blast

UPSC ने लिया बड़ा फैसला, 4 अक्टूबर को होने वाली प्रीलिम के लिए कैंडिडेट्स बदल सकेंगे एग्जाम सेंटर

News Blast

182 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 7 लोगों की मौत; प्रदेश में अब सभी होटल और रेस्त्रां को बार खोलने की अनुमति

News Blast

टिप्पणी दें