May 19, 2024 : 5:09 AM
Breaking News
बिज़नेस

TCS ने 6 महीने में दूसरी बार बढ़ाई सैलरी: 4.7 लाख कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, 6 से 7% की हो सकती है बढ़ोतरी

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली22 मिनट पहले

कॉपी लिंकजानकारों का कहना है कि TCS ने सैलरी हाइक का ऐलान कर नॉर्मल इंक्रीमेंट साइकल का संकेत दिया है। - Dainik Bhaskar

जानकारों का कहना है कि TCS ने सैलरी हाइक का ऐलान कर नॉर्मल इंक्रीमेंट साइकल का संकेत दिया है।

वित्त वर्ष 2022 में सैलरी बढ़ाने वाली पहली आईटी कंपनी बनी TCSकंपनी के दुनियाभर के कर्मचारियों को मिलेगा सैलरी बढ़ोतरी का लाभ

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बीते 6 महीने में दूसरी बार सैलरी बढ़ाने वाली TCS देश की पहली आईटी कंपनी बन गई है।

4.7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सैलरी बढ़ोतरी के फैसले से TCS के करीब 4.7 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। जानकारों के मुताबिक, ऑफशोर कर्मचारियों की सैलरी में 6 से 7% की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी के प्रवक्ता ने सैलरी में बढ़ोतरी के फैसले की पुष्टि की है। कंपनी प्रवक्ता का कहना है कि इस फैसले का TCS के दुनियाभर के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

कर्मचारियों को 6 महीने में 12-14% इंक्रीमेंट मिलेगा

सूत्रों का कहना है कि सैलरी बढ़ोतरी की ताजा घोषणा से TCS के कर्मचारियों को 6 महीने में 12-14% का इंक्रीमेंट मिल जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में सैलरी बढ़ाने की घोषणा करने वाली TCS देश की पहली आईटी कंपनी थी। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद इंडस्ट्री नॉर्म्स के अनुसार इंक्रीमेंट देने का फैसला किया था। जानकारों का कहना है कि TCS ने सैलरी हाइक का ऐलान कर नॉर्मल इंक्रीमेंट साइकल का संकेत दिया है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी TCS ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। सितंबर तिमाही के मुकाबले इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4.7% बढ़ा है। यह नौ साल में सबसे तेज ग्रोथ है। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2011 में 13.5% ग्रोथ रही थी। रेवेन्यू में सालाना ग्रोथ 5.4% और प्रॉफिट में 7.2% रही है। इस तिमाही कंपनी ने 42,015 करोड़ रुपए का बिजनेस (रेवेन्यू) किया। इस पर उसे 8,701 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। दिसंबर 2019 तिमाही में इसे 8,118 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

तीन महीने में 15,721 कर्मचारियों की भर्ती

टीसीएस देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी है। इन तीन महीनों में इसने 15,721 कर्मचारियों की भर्ती की। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 4,69,261 हो गई है। पूरे स्टाफ में 36.4% महिलाएं हैं। बीती तिमाही में कंपनी ने प्रति शेयर 6 रुपए डिविडेंड देने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

आईटीसी के शेयरों में 4 फीसदी तक का उछाल, कंपनी को चौथी तिमाही में 3793 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था

News Blast

यूटीआई के आईपीओ पर निवेशकों का नहीं भरोसा, केवल 2 गुना भरा, मझगांव डाक का इश्यू 157 गुना भरा

News Blast

ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने साइबर सुरक्षा देने के लिए लॉन्च किया नया प्लान, नुकसान होने पर मिलेगा 1 करोड़ रु. का बीमा कवर

News Blast

टिप्पणी दें