May 5, 2024 : 3:32 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: अमेरिका में नए मरीजों के मिलने की रफ्तार कम हुई, लेकिन दुनिया के 27 देशों ने फिर बढ़ाई परेशानी

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic Country Wise Cases & Vaccination LIVE Update 21 February 2021 ; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases The Pace Of Getting New Patients Decreased In America, But 27 Countries Of The World Again Increased Concern

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

29 मिनट पहले

कॉपी लिंकफोटो आयरलैंड के डबलिन की है। यहां वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग देते एक्सपर्ट। आयरलैंड दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। - Dainik Bhaskar

फोटो आयरलैंड के डबलिन की है। यहां वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग देते एक्सपर्ट। आयरलैंड दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

अमेरिका में नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 70% की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी तक यहां हर दिन 1.25 से 2.50 लाख मरीज मिल रहे थे, अब ये घटकर 80 से 90 हजार के बीच रह गई है। दूसरी तरफ चिंता की बात ये है कि दुनिया के 27 देश ऐसे हैं, जहां कोरोना मरीजों के बढ़ने की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। इनमें यूके, फ्रांस, इजराइल, नीदरलैंड, ईरान, अर्जेंटिना, इटली, पोलैंड, ब्राजील जैसे देश भी शामिल हैं। इन देशों में अब हर दिन 3 से 60 हजार तक नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि पहले 500 से 30 हजार तक नए मरीज मिलते थे।

31 जुलाई तक यूके के सभी बुजुर्गों का वैक्सीनेशनब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में 31 जुलाई तक सभी बुजुर्गों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। दिसंबर से लेकर अब तक 1.70 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जॉनसन ने वैक्सीन प्रोवाइडर कंपनियों से बातचीत भी की। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री जॉनसन आज लॉकडाउन में छूट देने को लेकर बैठक कर सकते हैं।

दुनिया में अब तक 11.16 करोड़ केसदुनिया में अब तक 11 करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 करोड़ 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 करोड़ 23 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 24 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। 19 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा अमेरिका में 5.27 करोड़, चीन में 4.05 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंच चुकी है। यूरोपियन यूनियन में अब तक 2.45 करोड़ और यूके में 1.70 करोड़ लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। भारत में अब तक 1.02 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

फोटो आयरलैंड की है। यहां बुजुर्ग को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। दुनिया में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

फोटो आयरलैंड की है। यहां बुजुर्ग को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। दुनिया में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

फ्रांस में एक बार फिर संक्रमण और मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। शनिवार को कुल मिलाकर 21 हजार 231 मामले सामने आए। इसी दौरान 328 संक्रमितों की मौत भी हो गई। शुक्रवार को 20 हजार 701 मामले सामने आए थे और 310 लोगों की मौत हो गई थी। एक ही दिन में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी 10 हजार से ज्यादा बढ़ी। हेल्थ मिनिस्ट्री ने माना है कि पिछले हफ्ते संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ी है।कोराना वैक्सीन पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की नई स्टडी में दावा किया गया है कि वैक्सीन के 2 डोज लगाने में 6 हफ्ते के बजाय 3 महीने का अंतर रखा जाए, तब भी उसका असर बना रहेगा। ऐसी स्थिति में पहला डोज 76% तक प्रोटेक्शन दे सकता है। इससे जुड़े ट्रायल के रिजल्ट लैंसेट जर्नल में पब्लिश हुए हैं। इसके मुताबिक, दोनों डोज के बीच का अंतर सुरक्षित तरीके से 3 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। दावा है कि जब वैक्सीन की सप्लाई सीमित है, इस स्थिति में ऐसा करना फायदेमंद होगा। इससे देशों में आबादी के एक बड़े हिस्से में ज्यादा तेजी से वैक्सीनेशन करने में मदद मिल सकती है।वैक्सीनेशन के बीच दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के बढ़ने की रफ्तार तेज होने लगी है। इसको देखते हुए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने देश में 21 मार्च तक पाबंदियां बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, यहां रहने वाले लोग गैर-जरूरी कामों के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे। लोगों को यात्रा की वजह बताना जरूरी होगा। अब तक ये पाबंदी 21 फरवरी तक ही थीं।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि जुलाई तक हर अमेरिकी को वैक्सीन का डोज लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस पर फाइजर ने कहा है कि वह हर हफ्ते अमेरिका को एक करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 5.70 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।फोटो चेक रिपब्लिक की है। यहां कोरोना हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए मरीज को शिफ्ट करते हुए। कोरोना के दौरान यहां केवल गंभीर मरीजों का ऑपरेशन चल रहा है।

फोटो चेक रिपब्लिक की है। यहां कोरोना हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए मरीज को शिफ्ट करते हुए। कोरोना के दौरान यहां केवल गंभीर मरीजों का ऑपरेशन चल रहा है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका28,706,473509,87518,899,272भारत1,09,91,0921,56,3391,06,87,538ब्राजील10,030,626243,6108,995,246रूस4,125,59881,9263,661,312UK4,083,242119,3872,331,001फ्रांस3,514,14783,122245,737स्पेन3,107,17266,3162,410,846इटली2,751,65794,5402,268,253तुर्की2,609,35927,7382,496,833जर्मनी2,362,35267,0742,154,600

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

[ad_2]

Related posts

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद विवाहिता को ले गया लुधियाना, वहां बंधक बनाकर किया रेप; गिरफ्तार

News Blast

जर्मनी के वैज्ञानिक दंपति को मिली सफलता: काेराेना का इलाज ढूंढ़ते-ढूंढ़ते खोजा कैंसर का ताेड़, वैज्ञानिक बोले- दो साल में कैंसर का टीका देंगे, कीमो से मिलेगी मुक्ति

Admin

स्टडी में दावा- हर्ड इम्युनिटी की बात अभी दूर, क्योंकि कोरोना प्रभावित देशों में संक्रमितों का प्रतिशत अभी सिंगल डिजिट में

News Blast

टिप्पणी दें