May 18, 2024 : 8:24 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अभी ठंड से निजात नहीं: साल के आखिरी दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी; पंजाब में धुंध, लुधियाना में पारा 1.6°

[ad_1]

Hindi NewsNationalSevere Cold In The Last Day Of The Year, Cold Wave In The Fort, Mercury Dropped By 2 Degrees In Chandigarh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

हिमाचल में 25 दिसंबर को फिर बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति की सिसु झील जम गई है।

नए साल पर ठंड एक बार फिर लोगों को सता सकती है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने 30 और 31 दिसंबर से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 29 दिसंबर से ही कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों में बादल छाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 9 दिन बाद पारा सामान्य पर पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावनाप्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम आज से बदलेगा। इस बीच किन्नौर, लाहौल-स्पीति व चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। प्रदेश के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है। सोलन, सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 28 दिसंबर को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी।

मध्य प्रदेश: साल के आखिरी दिनों में तेज ठंड के आसारमध्य प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंड की विदाई होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है। 29 दिसंबर से ठंड बढ़ने की शुरूआत हो सकती है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यहां पारा नौ दिन बाद सामान्य पर पहुंचा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुशनुमा मौसम के बाद क्रूज पर सवारी करते पर्यटक।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुशनुमा मौसम के बाद क्रूज पर सवारी करते पर्यटक।

पंजाब: कल बूंदाबांदी के आसारजालंधर, होशियारपुर, नवांशहर समेत अमृतसर, लुधियाना, मोहाली में 27 दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। रात को कड़ाके की सर्दी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अब धुंध का समय और बढ़ेगा। अब उत्तरी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में धूप निकलने के बीच ठिठुरन बढ़ रही है। हालांकि बठिंडा, मोहाली, लुधियाना, पटियाला में दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर है। जबकि रात में सबसे ठंडा 1.6 डिग्री लुधियाना जिला रहा है। यहां रात और दिन के पारे में सबसे ज्यादा 18.4 डिग्री का अंतर रहा।

लुधियाना में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। शनिवार सुबह आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लुधियाना में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। शनिवार सुबह आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हरियाणा: कल बारिश, सोमवार को पाला पड़ सकता हैप्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। हिसार और करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 28 और 29 दिसंबर को हरियाणा में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है।

छत्तीसगढ़: कई जिलों में रात का तापमान गिराछत्तीसगढ़ में एक बार फिर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई, जिसके बाद दुर्ग और बलरामपुर में शीतलहर की स्थिति बन गई। इसके अलावा भी कई जिलों में तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के कारण ठंड में कमी आई है। हालांकि जब हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी हो जाएगी, तब ठंड और बढ़ेगी।

फोटो रायपुर की है। हसदेव नदी के ऊपर कोहरा छाया हुआ है।

फोटो रायपुर की है। हसदेव नदी के ऊपर कोहरा छाया हुआ है।

चंडीगढ़: रात का पारा 2 डिग्री गिराचंडीगढ़ में पिछले 10 दिन से अच्छी धूप निकल रही है। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में सर्द हवाएं अभी भी चल रही हैं, लेकिन रातें ठंडी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ,अगले 24 से 48 घंटे के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह-शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। हवा में नमी 91% रही।

राजस्थान: 7 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचेप्रदेश में भी नए साल का आगाज कड़कड़ाती ठंड से होने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर से सर्द हवाएं चलेंगी और रात का पारा फिर 3 से 5 डिग्री तक लुढ़केगा। एक हफ्ते से दिन-रात का पारा बढ़ गया है। बीती रात केवल 7 शहराें में ही न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे रहा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 दिसंबर उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में को सक्रिय होगा। इससे बारिश के आसार हैं। तापमान भी गिरेगा।

माउंट आबू में 1.8°, फतेहपुर 3.2°, चूरू 3.7°, पिलानी में 4.4°, श्रीगंगानगर में 5.8°, जयपुर में 9.4°, बाड़मेर में 12.4°, जैसलमेर में 11.5°, फलाैदी में 11.2°, बीकानेर में 12.6° और जयपुर में 9.4° टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5 हजार किमी दूर से आ रहे प्रवासी परिंदों ने जलाशयों में डेरा डाला।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5 हजार किमी दूर से आ रहे प्रवासी परिंदों ने जलाशयों में डेरा डाला।

बिहार: 2 दिन नहीं बढ़ेगी ठंड, लेकिन कोहरा बना रहेगाप्रदेश में दो दिन तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप निकलने और अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या बराबर रहने के कारण अभी ठंड से राहत है। रात का तापमान भी सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम है, जिसमें अभी कोई खास बदलाव की संभावना नहीं दिखी।

[ad_2]

Related posts

टीवी पर फिर नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत एक्टर की याद में दोबारा शुरू होगा उनका पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’

News Blast

CM केजरीवाल 29 अक्टूबर को ग्रीन दिल्ली एप लांच करेंगे, प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा

News Blast

एक दिन पहले नीमा तेनजिन ने फोन पर कहा था, चुशूल में मेरी जान को खतरा है, मेरे लिए पूजा करना, रात 3 बजे फौजी उनकी शहादत की खबर लाए

News Blast

टिप्पणी दें