May 18, 2024 : 9:15 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: शुरुआती बढ़त के बाद बाजार फिसला; सेंसेक्स 222 अंक नीचे 45331 के स्तर पर, दो दिन मार्केट कैप 8.43 लाख करोड़ रुपए घटा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई26 मिनट पहले

कॉपी लिंक

अमेरिका में 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज के ऐलान के चलते घरेलू बाजार ने शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दिखाई। इस दौरान BSE सेंसेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 45,938.40 को टच किया। फिलहाल सेंसेक्स 222.71 अंक नीचे 45,331.25 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में इस गिरावट को बजाज, रिलायंस, HDFC बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक के शेयर लीड कर रहे हैं। इंडेक्स ने गिरावट के चलते दिन का निचला स्तर 45,140.79 को टच किया।

बाजार में भारी बिकवाली के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 176.93 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है। यह शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी बीते दो दिनों में यह 8.43 लाख करोड़ रुपए घटा।

वहीं निफ्टी भी 65.15 अंक नीचे 13,263.25 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 13,446.75 के स्तर तक पहुंच गया था। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकों में है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 2.52% नीचे कारोबार कर रहा है। इसी तरह ऑटो और फाइनेंशियल इंडेक्स भी 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

निफ्टी का टॉप लूजर टाटा मोटर्स का शेयर है। शेयर 3.74% नीचे 158.40 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह बजाज फाइनेंस और ONGC के शेयर 2-2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह ITC और SBI के शेयर भी 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, IT सेक्टर में हल्की बढ़त के चलते टेक महिंद्रा, HCL टेक, गेल और पावर ग्रिड के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 22 अंकों की गिरावट के साथ 26,284 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 117 अंक नीचे 26,597 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 6 अंक नीचे 3,413 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बाजार में रिकॉर्ड बिकवाली

कल बाजार में जमकर मुनाफावसूली हुई। BSE सेंसेक्स 1,406 अंक नीचे 45,553.96 पर बंद हुआ था। हालांकि यह दोपहर में 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 44,923.08 अंक पर पहुंच गया था। इससे पहले 4 मई को सेंसेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था। सोमवार को BSE का टोटल मार्केट कैप 178.79 लाख करोड़ रुपए रहा, जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए था। यानी आज टोटल मार्केट 6.57 लाख करोड़ रुपए घटा। चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी भी 432 अंक नीचे 13,328.40 पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली

ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और दुनियाभर के देशों द्वारा यात्रा पर पाबंदी से यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 134 अंक (2.43%) नीचे 5,393 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 384 अंकों (2.82%) की गिरावट के साथ 13,246 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 112 अंकों की गिरावट के साथ 6,416 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में सुस्ती

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाउ जोंस इंडेक्स 0.12% की बढ़त के साथ 37.40 अंक ऊपर 30,216.40 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर S&P 500 इंडेक्स 14 अंक नीचे 3,694 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 13 अंक नीचे 12,742 पर बंद हुआ था।

09:37 AM BSE में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 1.90% नीचे 387.75 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

09:34 AM BSE में टाटा मोटर्स के शेयर में 1.79% की गिरावट है। कंपनी जनवरी से कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

09:30 AM BSE सेंसेक्स 52.59 अंक नीचे 45,501.37 पर और निफ्टी 19 अंक नीचे 13,309.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM BSE ऑटो इंडेक्स में 151 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में शामिल 15 में से 13 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट और दो के शेयरों में तेजी है। इसमें मदरसन सूमी और एस्कॉर्ट्स के शेयर में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है।

09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी और चार के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में तेजी को HCL टेक, ONGC, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयर लीड कर रहे हैं। वहीं, बजाज, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट है।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 24.35 अंक नीचे 45,529.61 पर और निफ्टी 45.25 अंक ऊपर 13,373.65 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स और निफ्टी में 0.10% की तेजी; सरकारी बैंकों के शेयरों में मजबूती

Admin

एमपी: सीएम शिवराज ने कहा- हमारा प्रत्याशी ही ‘कमल’ का फूल, जीतने के लिए बनाई ये रणनीति

News Blast

दो साल से जिन शेयरों में कोई कारोबार नहीं था, अचानक 3 महीने में 3 गुना बढ़ गए, नए निवेशक आजमा रहे हैं दांव

News Blast

टिप्पणी दें