May 18, 2024 : 5:08 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स और निफ्टी में 0.10% की तेजी; सरकारी बैंकों के शेयरों में मजबूती

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 4, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबईएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। बड़े, मझोले और छोटे, सभी कंपनियों के शेयर इंडेक्स में मजबूती है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 0.15% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप में एक पर्सेंट से ज्यादा की मजबूती है। एनएसई के 28 शेयरों में मजबूती आई है जबकि 22 शेयरों में गिरावट का रुझान है।

BSE सेंसेक्स @10.22 AM

BSE सेंसेक्स @10.22 AM

सरकारी बैंकों के शेयरों वाला निफ्टी का इंडेक्स 5% से ज्यादा उछला है। इंडेक्स में शामिल 13 बैंकों में सभी मजबूती दिखा रहे हैं। इंडियन बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में तेज उछाल है। मेटल कंपनियों का निफ्टी इंडेक्स भी डेढ़ पर्सेंट ऊपर चल रहा है। निफ्टी रियल्टी में भी 0.8% की मजबूती है। फार्मा और आईटी कंपनियों के निफ्टी इंडेक्स में मामूली कमजोरी है।

NSE निफ्टी में शामिल SBI लाइफ, हिंडाल्को, टाटा स्टील के अलावा CCL प्रॉडक्ट्स, टाटा कॉफी, अदानी टोटल गैस, अलेंबिक और NOCIL सहित कई कंपनियों के शेयरों ने आज 52 वीक हाई बनाया।निफ्टी 500 के टॉप 5 गेनर्स में डिश टीवी, इंडियन बैंक, CCL प्रॉडक्ट, NIACL और HFCL के शेयर हैं और इनमें 14% से 6% तक का उछाल आया है। इसी इंडेक्स में शामिल LT टेक्नोलॉजी, टाटा केमिकल, टाटा कंज्यूमर, सुंदरम फाइनेंस और एल्काइल एमिन में 8% से 2% तक की कमजोरी है।

मई के पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। आज सेंसेक्स 163.11 अंक और निफ्टी 53.1 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के आधे घंटे के अंदर ही सेंसेक्स 196.67 अंक तक और निफ्टी 54 पॉइंट तक फिसल गया। टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड के शेयर में 18% से ज्यादा का उछाल है।

इससे पहले सोमवार को बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 63.84 पॉइंट नीचे 48,718.52 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 3.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 14,634.15 पर बंद हुआ था।

रिजल्ट और डिविडेंड

आज अदानी पोर्ट्स, अदानी टोटल गैस, अलेंबिक फार्मा, अपोलो पाइप्स, DCM श्रीराम, ग्रीव्ज कॉटन, L&T इन्फोटेक, मोरेपैन लैब, प्रॉक्टर ऐंड गैंबल, RBL बैंक, सुवेन लाइफ जैसी दिग्गज कंपनियों के रिजल्ट आने वाले हैं।

एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव

जापान का निक्केई इंडेक्स 241 पॉइंट नीचे 28,812 पर बंद हुआ।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 28 अंक की गिरावट के साथ 3,446 पर बंद हुआ।हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 176 पॉइंट ऊपर 28,456 पर कारोबार कर रहा है।कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 11 अंकों की गिरावट के साथ 3,115 पर कारोबार कर रहा है।ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 24 पॉइंट की बढ़त से 7,311 पर पहुंच गया है।एशियाई शेयर बाजार

एशियाई शेयर बाजार

अमेरिकी बाजारों में बढ़तसोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.70% की बढ़त के साथ 238.38 अंक ऊपर 34,113.20 पर बंद हुआ था। हालांकि, नैस्डैक 0.48% की गिरावट के साथ 67.56 अंक नीचे 13,895.10 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 11.49 पॉइंट ऊपर 4,192.66 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अमेरिकी और यूरोपियन स्टॉक मार्केट

अमेरिकी और यूरोपियन स्टॉक मार्केट

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 3 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,289 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की यानी उन्होंने जितने शेयर खरीदे उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। कुछ दिनों से लगातार खरीदार बने रहे घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने शुद्ध रूप से 552 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। सोमवार को सेंसेक्स 63 पॉइंट नीचे 48,718 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 3 अंक ऊपर 14,634 पर रहा था।

10.30 AM इंफोसिस ने कहा है कि कोविड के काबू में आने के बाद ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन में 1000 डिजिटल जॉब क्रिएट करेगी।

09:56 AM सेंसेक्स 60.59 अंक नीचे 48,657.93 पर और निफ्टी 15.20 पॉइंट नीचे 14,618.95 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:34 AM टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड के शेयर में 18% से ज्यादा का उछाल है।

09:33 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 में से 14 कंपनियों के शेयर में बढ़त है। सिर्फ मारुति के शेयर में गिरावट है।

IDBI बैंक को 1,359 करोड़ रुपए का फायदा, होम फर्स्ट का 25.9% लाभ बढ़ा

एलआईसी के मालिकाना हक वाले IDBI बैंक ने 5 साल में पहली बार सालाना मुनाफा कमाया है। इसने वित्त वर्ष 2020-21 में 1,359 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है। 2019-20 में इसने सालाना 12,887 करोड़ रुपए का घाटा दिखाया था। उधर दूसरी ओर होम फर्स्ट फाइनेंस के फायदे में 25.9% की बढ़त हुई है।

विधानसभा चुनाव होते ही फिर महंगे होने लगे हैं पेट्रोल-डीजल, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 101 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आते ही आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 90.55 रुपए और डीजल 80.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज 18 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है।

09:30 AM बीएसई प्राइवेट बैंक सेक्टर में शामिल 12 में से 11 बैंक शेयरों में बढ़त है। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.22% का उछाल है।

09:27 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से सिर्फ एक एनर्जी सेक्टर में गिरावट है। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.46% का उछाल है।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ एक SME IPO में गिरावट है। अन्य सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:15 AM सेंसेक्स 184.03 अंक ऊपर 48,902.55 पर और निफ्टी 81.75 पॉइंट ऊपर 14,715.90 पर कारोबार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

15 दिसंबर से बंद हो रहा है 20 साल पुराना सोशल मीडिया प्लेटफार्म Yahoo ग्रुप; कम यूज होने के चलते लिया गया फैसला

News Blast

गूगल ने पेश की सोशल डिस्टेंसिंग ऐप Sodar, स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगी दो मीटर की दूरी की जानकारी, कैमरे से बना दिया जाएगा ‘वर्चुअल रिंग’

News Blast

फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर अब जरूरी सामानों की लिस्ट से बाहर, अब देश में इनकी पर्याप्त आपूर्ति

News Blast

टिप्पणी दें