May 6, 2024 : 7:12 AM
Breaking News
बिज़नेस

कोरोना के बढ़ते मामलों से बाजार की तेजी थमी; सेंसेक्स दिन के टॉप से 630+ अंक गिरकर 43600 पर पहुंचा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 170 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है
  • सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला था

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट और दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भारतीय बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। गुरुवार को BSE सेंसेक्स दिन के सर्वोच्च स्तर से 631 अंक नीचे 43,599.96 पर और निफ्टी 192 अंक नीचे 12,771.70 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 846 अंकों की गिरावट रही। आज कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 44,230 और निफ्टी ने 12,963 को टच किया था, इंट्राडे में दोनों इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में एसबीआई का शेयर 5% नीचे बंद हुआ है। ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ऑटो इंडेक्स में बॉश का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ है। सुबह BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%)
पावर ग्रिड 190.20 2.59
आईटीसी 188.05 2.17
एनटीपीसी 89.80 1.70
कोल इंडिया 122.15 1.16
टाटा स्टील 523.10 1.14

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
एसबीआई 239.50 4.96
ICICI बैंक 476.80 4.19
एक्सिस बैंक 610.05 4.13
टाटा मोटर्स 166.95 3.78
जेएसडब्ल्यू स्टील 330.15 3.63

बीएसई पर करीब 48% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 170 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,938 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,322 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,435 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
  • 171 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 43 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 301 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 190 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

कोरोना वायरस की वापसी

दुनियाभर में अब तक 5.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.93 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.53 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में हालात बद से बदतर होने लगे हैं। यहां के अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी 2.56 लाख हो चुका है। दुनियाभर में अब तक 5.62 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.92 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.50 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 131 मौतें हुईं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 93 अंक नीचे 25,634 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 118 अंकों की गिरावट के साथ 26,425 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.47% की बढ़त के साथ 3,363 पर बंद हुआ है।

बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार

कल सेंसेक्स 227.34 अंक ऊपर 44,180.05 पर और निफ्टी 64.05 अंक ऊपर 12,938.25 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,215.49 और निफ्टी ने 12,948.85 के स्तर को टच किया था। बुधवार को बाजार की बढ़त को ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 10% ऊपर बंद हुआ था। सरकारी कंपनी बीपीसीएल का शेयर 3% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.16% गिरावट के साथ 344.93 अंक नीचे 29,438.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.69% की गिरावट के साथ 82.78 अंक नीचे 11,894.70 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.74 पॉइंट नीचे 3,567.79 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.31% ऊपर 6,385.24 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.52% ऊपर 13,201.90 पर बंद हुआ था। वहीं, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.52% की बढ़त के साथ 5,511.45 पर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 580.9 अंक नीचे 43,599.96 पर और निफ्टी 166.55 अंक नीचे 12,771.70 पर बंद हुआ।

03:25 PM BSE सेंसेक्स 601.73 अंक नीचे 43,578.32 पर और निफ्टी 177.35 अंक नीचे 12,760.90 पर कारोबार कर रहा है।

02:57 PM BSE सेंसेक्स 444.33 अंक नीचे 43,735.72 पर और निफ्टी 133.70 अंक नीचे 12,804.55 पर कारोबार कर रहा है।

02:56 PM BSE में इंडिया सीमेंट का शेयर 15% ऊपर कारोबार कर रहा है।

02:55 PM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से पांच मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी और पांच के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, जिंदल स्टील का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

02:24 PM निफ्टी के टाप लूजर स्टॉक्स; इंडेक्स में एसबीआई का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है।

02:23 PM BSE सेंसेक्स 439.12 अंक नीचे 43,740.93 पर और निफ्टी 142.90 अंक नीचे 12,795.35 पर कारोबार कर रहा है।

01:55 PM BSE सेंसेक्स 265.81 अंक नीचे 43,914.24 पर और निफ्टी 73.75 अंक नीचे 12,864.50 पर कारोबार कर रहा है।

01:07 PM BSE सेंसेक्स 124.16 अंक नीचे 44,055.89 पर और निफ्टी 28.25 अंक नीचे 12,910.00 पर कारोबार कर रहा है।

12:54 PM BSE में टाइटन का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर में बढ़त की वजह फेस्टिव सीजन में शानदार बिक्री है।

11:43 AM BSE सेंसेक्स 23.72 अंक ऊपर 44,203.77 पर और निफ्टी 14.40 अंक ऊपर 12,952.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:40 AM BSE में टाटा स्टील का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:57 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 342 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट है।

10:55 AM BSE सेंसेक्स 126.22 अंक नीचे 44,053.83 पर और निफ्टी 19.75 अंक नीचे 12,918.50 पर कारोबार कर रहा है।

10:11 AM BSE सेंसेक्स 26.32 अंक ऊपर 44,206.37 पर और निफ्टी 17.45 अंक ऊपर 12,955.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:44 AM निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडेक्स में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3-3 फीसदी की बढ़त है।

सोर्स -NSE

सोर्स -NSE

09:34 AM BSE सेंसेक्स 150.41 अंक नीचे 44,029.64 पर और निफ्टी 38 अंक नीचे 12,900.25 पर कारोबार कर रहा है।

09:32 AM BSE में स्पाइस जेट का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है। दरअसल, HSBC ने शेयर पर खरीदारी के लिए लक्ष्य बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है। क्योंकि, दूसरी तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए थे।

09:30 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ बैंकों के शेयरों में गिरावट और दो के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में एक्सिस बैंक का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:27 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 14 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में पावर ग्रिड का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स-BSE

सोर्स-BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

जीएमआर काकीनाड़ा सेज में अपनी समूची 51% फीसदी हिस्सेदारी ऑरोबिंदो रियल्टी को बेचेगी, 2,610 करोड़ रुपए में हुआ सौदा

News Blast

आईटी कर्मचारी यूनियन का आरोप, भारत में कांग्निजेंट ने हजारों बेंच कर्मचारियों की छंटनी की, इनकी संख्या 18 हजार

News Blast

शेयर मार्केट LIVE: IT सेक्टर में गिरावट से बाजार फिसला, सेंसेक्स दिन के हाई से 266 अंक नीचे 48290 के लेवल पर पहुंचा

Admin

टिप्पणी दें