May 4, 2024 : 2:05 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: IT सेक्टर में गिरावट से बाजार फिसला, सेंसेक्स दिन के हाई से 266 अंक नीचे 48290 के लेवल पर पहुंचा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: January 7 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई33 मिनट पहले

कॉपी लिंक

कल की भारी गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। फिलहाल IT सेक्टर में गिरावट के चलते बाजार में दिन के हाई से फिसल गया है। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 266.42 अंक फिसलकर 48,291.92 पर कारोबार कर रहा है। इसमें TCS, इंफोसिस और HCL टेक के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, पॉजिटिव खबरों के चलते BSE रियल्टी इंडेक्स 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मेटल और ऑटो शेयरों में भी तेजी है।

BSE पर 2,741 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,866 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी 68% शेयरों में तेजी है। इसके चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 193.22 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

निफ्टी भी 14,200 के पार

इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 36 अंक ऊपर 14,182.25 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में टाटा स्टील का शेयर 5.51% ऊपर 721.45 प्राइस पर कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को के शेयर में 3.88% की बढ़त है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट और HDFC के शेयरों में भी 2-2% की तेजी है। दूसरी ओर टाइटन का शेयर 2% फिसलकर 1,540.05 रुपए के प्राइस पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा TCS, HUL और सन फार्मा के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। NSE पर निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.20% और ऑटो इंडेक्स 1.03% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

रियल्टी शेयरों में भारी खरीदारी

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट्स में कंस्ट्रक्शन पर प्रीमियम में 50% कटौती को मंजूरी दे दी है। नए नियम पहले से जारी और आने वाले नए प्रोजेक्टस पर लागू होंगे। इस कटौती की सीमा 31 दिसंबर 2021 रखी गई है। सरकार के इस कदम से राज्य में रियल एस्टेट सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद है। इसके चलते आज रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में भारी खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.20% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसमें इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 8.80% ऊपर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 500 अंक ऊपर 27,556 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 12 अंकों की बढ़त के साथ 3,563 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 107 अंकों की गिरावट के साथ 27,585पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था

कल सेंसेक्स 48,174.06 और निफ्टी 14,146.25 के निचले स्तर पर बंद हुए थे। शुरुआती बढ़त के बाजार में दोपहर बाद भारी गिरावट दर्ज की गई थी।इसमें रिलायंस, बजाज फाइनेंस, ITC के शेयर 2-2% से ज्यादा फिसल गए थे। बुधवार BSE पर 3,233 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ था, जिसमें से 1,567 के शेयरों में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 48% शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि निवेशकों ने बैंकिंग, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी की थी।

09:55 AM BSE सेंसेक्स 247.33 अंक ऊपर 48,421.39 पर और निफ्टी 81.35 अंक ऊपर 14,227.60 पर कारोबार कर रहा है।

09:39 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.21% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, सन टेक और सोभा रियल्टी के शेयरों में 4-4% की बढ़त है। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट्स में कंस्ट्रक्शन पर प्रीमियम में 50% कटौती को मंजूरी दे दी है।

सोर्स -NSE

सोर्स -NSE

09:22 AM सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर 2.13% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं, इंडेक्स में पांच कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें टाइटन का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM सेंसेक्स 350.30 अंक ऊपर 48,524.36 पर और निफ्टी 107.50 अंक ऊपर पर 14,253.75 खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

आपकी पैसों की समस्या को दूर करेगा क्रेडिट कार्ड, इससे ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलता है शानदार कैशबैक और EMI की सुविधा

News Blast

इनकम टैक्स विभाग ने टीडीएस फॉर्म में किया बदलाव, अब टैक्स कटौती नहीं करने की भी देनी होगी जानकारी

News Blast

UP का उदयराज मुंबई से अहमद हुसैन बनकर लौटा, गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तब हुआ खुलासा

News Blast

टिप्पणी दें