May 19, 2024 : 6:30 PM
Breaking News
खेल

रोहित शर्मा गांगुली और धोनी जैसे, उन्हें फ्रंट से कप्तानी और गेंदबाजों पर भरोसा करना पसंद

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने IPLमें पांचवी बार खिताब जीता है। रोहित 6 बार ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तुलना सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार IPL जीता। बुधवार को फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। पठान के पहले गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी रोहित की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं।

पठान गांगुली और धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। इरफान का मानना है कि रोहित भी गांगुली की तरह अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं। इसके अलावा वे धोनी की तरह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं।

रोहित ने जयंत यादव का सही इस्तेमाल किया

पठान ने कहा, “ फाइनल में रोहित ने जिस तरह जयंत यादव का बॉलिंग में इस्तेमाल किया, वह शानदार था। इससे पता चलता है कि वह अपने गेंदबाजों पर कितना भरोसा करते हैं।” ऐसा ही धोनी और गांगुली भी करते थे।”

हालात के मुताबिक बदलाव

पठान ने कहा, “रोहित ने IPL में हालात के मुताबिक बदलाव किए। जब करीबी मामले आए तो वे 17वें ओवर में बुमराह से गेंदबाजी कराई। आम तौर पर रोहित बुमराह को 18वें ओवर में लाते थे। इसी तरह उन्होंने शुरुआत में कीरोन पोलार्ड से गेंदबाजी नहीं कराई। लेकिन जब विकेट पर गेंद तेजी से जा रही थी, तो उन्होंने पोलार्ड का इस्तेमाल किया।”

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

रोहित न केवल आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बल्कि सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वहीं 2009 में खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स की टीम में भी शामिल थे।

Related posts

भारतीय हॉकी टीम की ओलिंपिक तैयारी:41 साल बाद मेडल का सूखा खत्म करने के लिए तैयार मनप्रीत की टीम, 1980 में मिला था आखिरी गोल्ड

News Blast

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में नंबर-1 होने पर सवाल उठाए, कहा- कुछ सालों में भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया

News Blast

कार्तिक बोले -सुनील नरेन केकेआर के प्रमुख प्लेयर; चोपड़ा ने कहा- कई टीमें नरेन को पहले 10 ओवर में गेंदबाजी कराने से बचती है; सुनील का इस मैच में इस्तेमाल चौंकाने वाला रहा

News Blast

टिप्पणी दें