May 20, 2024 : 12:49 AM
Breaking News
MP UP ,CG

डेढ़ साल पहले झांसी से अपहरण कर भोपाल लाई गई नाबालिग की मौत, भारती से तरन्नुम कर दिया था नाम, धर्म परिवर्तन का शक

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Bhopal Love Jihad Case; Jhansi Hindu Girl Dies Under Suspicious Circumstances

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लव जिहाद की बात सामने आते ही हिंदू संगठन कोलार पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां लड़की के परिजन के साथ मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

  • झांसी में दर्ज है अपहरण का मामला
  • नाबालिग को कोलार के गेहूंखेड़ा इलाके में रखा गया था
  • हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें झांसी की नाबालिग लड़की को भोपाल का एक लड़का करीब डेढ़ साल पहले बहला-फुसलाकर ले आया था। यहां उसका नाम भी भारती से बदलकर तरन्नुम कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ यूपी के झांसी में अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस कई बार आरोपी की तलाश में भोपाल भी आई थी, लेकिन वह नहीं मिला। शक है कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया है।

दो दिन पहले नाबालिग को तरन्नुम नाम से चूनाभट्टी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही, यूपी पुलिस को जानकारी दे दी है। इसे लेकर हिंदू संगठन ने कोलार थाने में विरोध भी दर्ज कराया है।

चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार कोलार के गेहूंखेड़ा में रहने वाला ताहिर खान ने दो दिन पहले तरन्नुम नाम से अपनी पत्नी को चूनाभट्टी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ताहिर के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज है। उसकी तलाश में झांसी की पुलिस कई बार गेहूंखेड़ा भी आई थी, लेकिन ताहिर के परिजन ने हर बार पुलिस को गुमराह कर चलता कर दिया। पुलिस के अनुसार जल्द ही, आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मिनी भारती का नाम तरन्नुम लिखवाया

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम मिनी भारती है। वह नाबालिग बताई जाती है, लेकिन ताहिर ने अस्पताल में भर्ती करवाते समय उसका नाम तरन्नुम लिखवाया था। यही नहीं, लड़की उम्र भी 19 साल लिखवाई थी। लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया या नहीं किया गया। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच झांसी पुलिस करेगी।

हिंदू संगठन ने पुलिस से शिकायत की

मामला सामने आते ही हिंदू संगठन भी कोलार थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी ताहिर और परिजन के खिलाफ लड़की की हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया कि लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था।

Related posts

रेस्क्यू के लिए दमोह में नहीं हैं छोटी नाव, बड़ी नाव ले जाने के लिए चाहिए 20 जवान

News Blast

MP में 4 लाख को वैक्सीनेशन:आज भोपाल में 43 सेंटर पर कोवीशील्ड का पहला और दूसरा डोज, 4 बजे के बाद वैक्सीन बची तो शहरी सेंटर पर ऑनसाइट लगेगी, कोवैक्सिन का सत्र नहीं

News Blast

जहरीले रसायन से गांधीसागर का पानी बन रहा जहर, बदलने लगा पास के कुओं के पानी का रंग और स्वाद

News Blast

टिप्पणी दें