May 18, 2024 : 9:15 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

इंडिया गेट पर आगजनी करने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई, भाजपा ने आगजनी करने वालों कार्रवाई के लिए की डीसीपी से शिकायत

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिया गेट पर आगजनी करने वालो पर कारवाई के लिए शिकायत सौंपते हुए मीडिया सह प्रमुख नील कंठ बख्शी

कृषि कानून के विरोध में सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। राजपथ में इंडिया गेट के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। दिल्ली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में आग लगाई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं प्रदेश मीडिया प्रमुख नीलकंठ बख्शी ने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को लिखित में इंडिया गेट पर आगजनी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है। तिवारी ने कहा कि अराजकता की पटकथा लिख कर अब विपक्षी तबाही का प्रदर्शन कर अब दिल्ली और देश का माहौल ख़राब करना चाहते है। और किसानों को मोहरा बनाकर अपना राजनैतिक हित साधने की कोशिश कर रहे है।

Related posts

एम्स: दो अलग अलग धर्म के कोविड शवों की हुई अदला-बदली, दो कर्मचारी सस्पेंड

News Blast

अब तक 4.90 लाख केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 17 हजार 907 मरीज मिले, पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में महीनेभर में 700% संक्रमित बढ़ गए

News Blast

बादल-बारिश का दौर खत्म, तेज गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने चेताया

News Blast

टिप्पणी दें