May 18, 2024 : 7:32 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली में 1984 नए मरीज मिले; दोगुने से ज्यादा 4052 ठीक हुए, राजधानी में अभी 27123 एक्टिव केस

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • एक दिन में 36,302 की जांच, 37 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना के नए मामले में तेजी से गिरावट आई है। सोमवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1984 नए मामले आए और 37 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 4052 मरीज ठीक हुए। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 2,73098 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। इनमें से 2,40703 मरीज ठीक हो चुके है। अब तक कोरोना से 5272 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में अभी 27123 एक्टिव केस है।

इनमें से 16,679 मरीज होम आइसोलेशन में है। वहीं, एक दिन में 36,302 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की गई। इनमें से 7672 लोगों की आरटीपीसीआर और 28,630 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गई। अब तक दिल्ली में 29,61,056 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 10 दिन की जानकारी के अनुसार दिल्ली में मृत्युदर 1.07 प्रतिशत है।

गुड़गांव में 20 हजार से ज्यादा हुए मरीज, फरीदाबाद भी इसके करीब

दिल्ली से गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में हरियाणा के 40 फीसदी मरीजे हैं। गुड़गांव में सोमवार को मरीजों की संख्या 20 हजार पार हो गया, जबकि फरीदाबाद में भी आंकड़ा इसके करीब पहुंच गया है। इन्हीं चार जिलों में 32 फीसदी मौतें भी हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- हर्ड इम्युनिटी अभी दूर, आत्मसंतुष्टि का समय नहीं

नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों को आगाह किया कि देश में अभी हर्ड इम्युनिटी दूर है। यह समय आत्मसंतुष्टि का नहीं है। हर्षवर्धन संडे संवाद की तीसरी कड़ी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा है कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक शक्ति यानी हर्ड इम्युनिटी कोई विकल्प नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि मई में आईसीएमआर के पहले सीरो-सर्वेक्षण में पता चला है कि कोराेना का राष्ट्रव्यापी प्रसार केवल 0.73 प्रतिशत था। सामने आए सबूतों से यह पता चला है कि यह बीमारी न सिर्फ फेफड़ों को प्रभावित करती है बल्कि अन्य अंग प्रणालियों को भी, विशेष रूप से हृदय और किडनी को प्रभावित करती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन पहलुओं पर गौर करने के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन किया है।

देश में फिर नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए

नई दिल्ली |देश में कोरोना मरीज 61 लाख पार हो गए। सोमवार को 64,474 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 61,30,535 हो गए। राहत की बात ये है कि नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। 24 घंटे में 85,853 लोगों के साथ ठीक होने वालों की संख्या 50,88,937 हो गई। भारत दुनिया में इकलौता देश है, जहां 50 लाख से ज्यादा ठीक हुए। ठीक होने वालों का औसत भी बढ़कर 83फीसदी हो गया। हालांकि चिंता की बात यह है कि 778 नई मौतों के साथ मृतक संख्या 96,244 हो गई।

Related posts

क्या वडोदरा में हुई फडणवीस-शिंदे की मुलाकात? बीती रात दोनों नेताओं के गुजरात पहुंचने की खबर

News Blast

न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने बजाया इंग्लैंड का बैंड

News Blast

402 नए मामले आए, 5 ने कोरोना से दम तोड़ा, 445 अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

News Blast

टिप्पणी दें