May 20, 2024 : 1:12 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो आतंकी हमले, 5 सैनिक और 6 नागरिक मारे गए; हमलावरों में एक महिला शामिल थी

  • Hindi News
  • International
  • Philippines Terrorist Attack Update | 5 Soldiers And 6 Civilians Killed As Two Terrorist Attacks Today In Philippines

मनीला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिलीपींस के जोलो प्रांत के सुलू में सोमवार दोपहर दो आतंकी हमले हुए। इनमें 11 लोगों की मौत हुई। घटना के बाद सेना ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में मिलिट्री की इंटेलिजेंस यूनिट भी मदद कर रही है।

  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहला हमला आईईडी के जरिए किया गया
  • दूसरा हमला एक महिला फिदायीन ने किया, उसकी भी मौत हो गई है

फिलीपींस के जोलो प्रांत में सोमवार दोपहर दो आतंकी हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि 35 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मारे गए लोगों में पांच सैनिक और 6 नागरिक हैं। घायलों में सैनिकों की तादाद ज्यादा है।

कैसे हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना जोलो प्रांत के मुस्लिम बहुल इलाके सुलू में हुई। यहां दो सड़कों पर ये हमले हुए। पहले हमले में बाइक पर आईईडी लगाई गई थी। इसके धमाके में पांच सैनिक और पांच नागरिक मारे गए। 15 लोग घायल हुए। इनमें ज्यादातर सैनिक हैं। दूसरी हमला महिला फिदायीन ने करीब 200 मीटर दूरी पर किया। उसने खुद को उड़ा लिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो और 18 लोग घायल हुए।

सैनिक ही थे निशाने पर
फिलीपींस की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावरों के निशाने पर सैनिक ही थे। यहां से कुछ किलोमीटर दूर मिलिट्री बेस है। सैनिकों की गाड़ियां आती-जाती रहती हैं। बाजार में सैनिक खरीदारी करने भी आते हैं। आतंकियों ने इसका ही फायदा उठाया। यहां अबु सयाफ नाम का आतंकी गुट सक्रिय है।

सेना की इंटेलिजेंस यूनिट भी एक्टिव
घटना के जांच के लिए लोकल पुलिस के साथ मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट को भी लगाया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके के कुछ सबूत जुटाए हैं। घटना की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है। लेफ्टिनेंट जनरल रोनाल्डो मेतियो ने कहा- हमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। गुनाहगार चाहे जहां हों, हम जल्द उन्हें खोज निकालेंगे।

0

Related posts

टीना डाबी करेंगी दोबारा शादी

News Blast

यूरोप के बाद अब लैटिन अमेरिका, पश्चिम और दक्षिण एशियाई देश बन रहे कोरोना के हॉटस्पॉट, अचानक बढ़े केस

News Blast

भारत से बातचीत की कोशिश में नेपाल; हमारे इलाकों को नेपाल में दिखाने वाला नक्शा जारी किया था, इसके लिए बिल भी लाया था

News Blast

टिप्पणी दें