May 5, 2024 : 9:56 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

देश के 26 राज्यों में सामान्य या उससे कम बारिश, इसके बाद भी 11 राज्यों में बाढ़ के हालात, 1.5 करोड़ लोग प्रभावित, 919 की मौत

  • Hindi News
  • Db original
  • Explainer
  • Kerala Madhya Pradesh (India) Monsoon Rainfall Flood 2020 Summary Update | Monsoon 2020 News Updates India State Wise Affected Flood Status Report Today Updates; From UP Bihar Maharashtra To Chhattisgarh

नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: आदित्य सिंह

  • कॉपी लिंक
  • बाढ़ की चपेट में देश के 11 राज्य, 183 जिले, 14 हजार गांव, 1.5 करोड़ लोग और 919 की मौत
  • देश के चार बाढ़ प्रभावित राज्यों में, 4 लाख 70 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, आठ राज्यों में 70 हजार से ज्यादा घर टूटे

पूरे देश में मानसून अपने शबाब पर है। देश के 11 बड़े राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में है। इसके बाद भी मौसम विभाग के आंकड़े कह रहे हैं कि 26 राज्यों में इस साल अब तक सामान्य या उससे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन दस राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, उनमें चार राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

असम, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में सामान्य या उससे कम बारिश हुई है, इसके बाद भी यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 18 अगस्त की स्थिति में 183 जिलों में करीब डेढ़ करोड़ लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। 70 हजार से ज्यादा घर तबाह हुए हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत बारिश व उससे जुड़े हादसों की वजह से हुई है।

नेपाल में बारिश से आई बिहार में बाढ़

नेपाल में आई तेज बारिश की वजह से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सुपौल, अररिया, कटिहार, पश्चिम चंपारन, पूर्वी चंपारन, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बांधों के दायरे में आने वाले इलाके पानी में डूब गए हैं। इनमें से ज्यादातर जिले ऐसे हैं, जो हर साल ही बाढ़ का सामना करते हैं। इस साल उत्तर बिहार में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिससे बाढ़ का असर पिछले वर्षों से ज्यादा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल में सामान्य से 3%, मध्यप्रदेश में सामान्य से 6% और उत्तरप्रदेश में सामान्य से 2% कम बारिश हुई है। इसके बाद भी यह राज्य बाढ़ प्रभावित हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक सामान्य से 47% ,बिहार में सामान्य से 29% और गुजरात में सामान्य से 30% अधिक बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश और असम के ज्यादा जिले प्रभावित

बाढ़ प्रभावित जिलों के लिहाज से 40 जिलों के साथ मध्यप्रदेश राज्यों की सूची में टॉप पर है। वहीं, असम में 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक सामान्य बारिश के बाद भी पश्चिम बंगाल में 23 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश में सामान्य से 2% कम बारिश होने के बाद भी 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

देश के दस बाढ़ प्रभावित राज्यों में 14 हजार गांव बाढ़ प्रभावित

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण भारत में है। देश के ग्यारह बाढ़ प्रभावित राज्यों में करीब 14 हजार गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। असम में सबसे ज्यादा पांच हजार से अधिक और पश्चिम बंगाल में दो हजार गांव प्रभावित हैं।

0

Related posts

किसान आंदोलन की जन्मभूमि में हरियाणा-पंजाब जैसा आक्रोश नहीं, लोग कहते हैं- अब यहां किसानों की नहीं, धर्म और सांप्रदायिकता की राजनीति होती है’

News Blast

तीन हमलावरों ने एसजीएम नगर में घर में घुस युवक पर बरसाई गोलियां, मौत

News Blast

तीन अलग अध्ययनों में खुलासा: पोस्ट कोविड हाइपरग्लेसेमिया के इलाज में दारुहरिद्रा से बनी आयुर्वेदिक दवा कारगर और सुरक्षित

Admin

टिप्पणी दें