May 19, 2024 : 11:19 AM
Breaking News
MP UP ,CG

बुलंदशहर में खतरे के निशान को छूने के बेताब गंगा नदी, कटान में समाया बाढ़ राहत गोदाम, वीडियो वायरल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Floods, UP Rain Today Latest Photos News Updates; Several Villages Submerged, Ganga Water Level Above Danger Mark In Bulandshahr

बुलंदशहर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर बुलंदशहर की है। मंगलवार सुबह गंगा नदी की कटान में बाढ़ राहत गोदाम समा गया।

  • प्रदेश के 788 गांव बाढ़ से प्रभावित
  • 454 गांव पूरी तरह जलमग्न, 331 बाढ़ चौकियां बनीं

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। इन जिलों के 788 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 454 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। राहत बचाव के लिए योगी सरकार ने 331 बाढ़ शरणालय बनाया है। जबकि 741 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई। इसी बीच बुलंदशहर जिले में मंगलवार को गंगा नदी की कटान में बाढ़ राहत का एक गोदाम समा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गोदाम में रखा बाढ़ राहत का लाखों रुपए का सामान भी गंगा की तेज बहाव में बह गया।

नदी में समाया बाढ़ राहत का गोदाम।

नदी में समाया बाढ़ राहत का गोदाम।

खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

गंगा के रौद्र रूप की यह तस्वीर बुलंदशहर के रामघाट की है। जहां गंगा के जबरदस्त कटान में मंगलवार सुबह एक बाढ़ राहत गोदाम ही समा गया। दरअसल आज गंगा के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। जैसे गंगा का जल स्तर बढ़ा गंगा तटों पर बेहिसाब कटाव शुरू हो गया। रामघाट स्थित गंगा में जहां पानी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, वहीं गंगा तटों के कटान से गंगा का बहाव रिहाइशी और खेतों की तरफ हो चला है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं और लोग भयभीत हैं।

हालांकि प्रशासन ने गंगा के कटान वाले इलाकों में बालू रेत के बोरों को डलवाने का काम भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें की गंगा के बढ़ते जल स्तर और कटान को लेकर डीएम रविन्द्र कुमार ने दो दिन पूर्व गंगा के कटाव वाले इलाकों का निरीक्षण किया था।

रेत से भरे बोरे डालने का काम जारी।

रेत से भरे बोरे डालने का काम जारी।

इन जिलों में नदियां उफान पर

वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपद- अम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर तथा सीतापुर में बाढ़ के हालात हैं। सरकार का दावा है कि, इन जिलों के ग्रामीणों के लिए 1,046 नावें लगाई गई हैं।

0

Related posts

106 इलाकों में 189 नए संक्रमित मिले, इनमें 14 नए क्षेत्रों में कोरोना ने दस्तक दी, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10559 हुआ

News Blast

प्रदेश में पहले यूरिया की कालाबाजारी हुई, फिर चावल वितरण में हेराफेरी और अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी हो रही है

News Blast

महामहिम कोविंद का UP दौरा:महाराजा एक्सप्रेस से राष्ट्रपति कानपुर पहुंचे, राज्यपाल और CM ने अगवानी की; कोविंद बोले- यह दूरियां केवल प्रोटोकाल की वजह से हैं, दिल के करीब हूं

News Blast

टिप्पणी दें