May 17, 2024 : 9:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रदेश में पहले यूरिया की कालाबाजारी हुई, फिर चावल वितरण में हेराफेरी और अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी हो रही है

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath | Former CM Allegations On Shivraj Singh Chauhan Government Over Black Marketing Of Urea And Rice Distribution In MP

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान कांग्रेस नेताओं से कहा कि उपचुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाना है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के किसान भाई भाजपा की इस किसान विरोधी सरकार को आगामी उपचुनाव में उखाड़ फेंके
  • कहा- हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, लेकिन प्रदेश में सौदेबाजी से किसान हितैषी कांग्रेस सरकार को गिरा दिया गया

मध्य प्रदेश में आपदा को अवसर बनाने का काम निरंतर जारी है। कोरोना महामारी में भी यूरिया की कालाबाजारी, चावल वितरण में हेराफेरी के बाद अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी का खेल शुरू है। ये आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि 15 साल सरकार में रहे। लेकिन प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर आत्मनिर्भर नहीं बना पाए और अभी 6 माह की सरकार में भी संकट को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए और अब संकट होने पर नींद से जागे?

कमलनाथ का ट्वीट-

इससे पहले कमलनाथ ने अपने निवास पर आयोजित किसान कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा कि जो प्रदेश हमारे हाथों में भाजपा ने सौंपा था, उसमें किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर वन था। बेरोजगारी में नंबर वन था, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन था। प्रदेश की इस पहचान को बदलने के लिए हमने शुरुआत की। हर क्षेत्र में, चाहे मिलावटखोरी हों, माफिया हों या नकली खाद बेचने वाले हों, इन सब के खिलाफ हमारी सरकार ने अभियान चलाया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस के किसान नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान तमाम बड़े नेता शामिल रहे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस के किसान नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान तमाम बड़े नेता शामिल रहे।

भाजपा सरकार में हमारे प्रदेश में लोग निवेश करने से कतरा रहे थे, क्योंकि हमारा प्रदेश भ्रष्टाचार में भी देश में शीर्ष पर था। इस माहौल को हमने 15 माह के कम समय में ही बदल दिया था। निवेशकों का विश्वास वापस लौटा था और वे निवेश करने के लिए उत्सुक हुए थे।

किसानों की खुशहाली से ही बाजारों में रोशनी है

कमलनाथ ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही बाजारों में रोशनी है, यह रोशनी बनी रहे। इसके लिए हमने ऋण माफ कर 27 लाख किसानों को कर्ज मुक्त किया। किसानों की ऋण माफी का कार्य जारी था, लेकिन सौदा करके, बोली लगाकर कांग्रेस की किसान हितैषी सरकार को गिरा दिया गया। कमलनाथ के निवास पर हुई बैठक में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया।

उपचुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव

कमलनाथ ने कहा कि यह उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। किसानों का, गरीबों का, इस प्रदेश की जनता का भविष्य इन उपचुनावों से जुड़ा हुआ है। किसान कांग्रेस के सभी लोग अपने उत्साह, जोश और निष्ठा से इन उप चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाने में जुट जाएं। प्रदेश के किसान भाइयों से आवाहन करें कि इन उपचुनावों में प्रदेश से इस किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव एवं मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के दिनेश गुर्जर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

0

Related posts

नेशनल फुटबॉल प्लेयर ने किया आत्मदाह:खरगोन में सहेली को फोन पर बताया, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत; सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा- जिंदगी से परेशान हूं

News Blast

नेटवर्क, इंटरनेट और समय पर बिजली नहीं होने से 60 % बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से दूर, 35% शिक्षक ही घर पर पढ़ाने जा रहे

News Blast

MP News: पति ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल जैसा घर

News Blast

टिप्पणी दें