- Hindi News
- Local
- Mp
- Pyare Miyan Bail Extended Update | Accused Pyare Miyan Of Running Bhopal Sex Racket And Raping Minor Girls Kohefija Police Investigation Latest News Updates
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को आज चौथी बार कोर्ट में पेश किया गया। श्यामला हिल्स पुलिस ने उसे 4 दिन की रिमांड पर लिया है।
- कोहेफिजा पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने के साथ इंदौर में घटना स्थल तक ले गई
- प्यारे के खिलाफ केस लड़ने वाली महिला वकील ने एसपी को लिखित आवेदन दिया
राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को आज कोर्ट में पेश कर दिया। वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर था। इसके बाद श्यामला हिल्स पुलिस ने उसे 4 दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस उससे धोखाधड़ी और आबकारी एक्ट में पूछताछ करेगी।
इससे पहले कोहेफिजा पुलिस ने अपने दर्ज मामले में नाबालिग की शिकायत पर प्यारे का डीएनए टेस्ट भी कराया। इसके साथ ही उसे इंदौर में घटना स्थल भी ले जाया गया। प्यारे और उसके एक अन्य साथी पर दुष्कर्म का यह दूसरा केस है। प्यारे को गिरफ्तारी के बाद गुरुवार दोपहर बाद चौथी बार कोर्ट में पेश किया गया। पहले उसे कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तारी के बाद पेश किया था। दो बार शाहपुरा पुलिस 5-5 दिन की रिमांड पर लेने के बाद पेश कर चुकी है। इधर, प्यारे के खिलाफ केस लड़ने वाली महिला वकील ने एसपी साउथ को एक शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने प्यारे और उसके मिसरोद में रहने वाले साथी पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
मीडिया के सवालों पर प्यारे मियां ने कहा कि आप लोग पता लगाएं।
वीडियो दिखाकर की जा रही पहचान
इस मामले में प्यारे के अब तक 6 से ज्यादा साथी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। इनमें से एक वकील भी शामिल है। कोहेफिजा पुलिस की पूछताछ में प्यारे ने कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस बीच पुलिस ने उसे कुछ वीडियो फुटेज दिखाकर लोगों की पहचान करने को भी कहा। यह वीडियो उसके फ्लैट और मकान के आसपास लगे सीसीटीवी के हैं। इसमें देर रात लोग उसके यहां आते-जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है, ताकि प्यारे के साथ देने वाले उसके कुछ और साथियों को भी पकड़ा जा सके।
पहले शाहपुरा ने दो बार लिया था रिमांड पर
प्यारे के खिलाफ सबसे पहला मामला शाहपुरा पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से ज्यादती का दर्ज किया था। 27 जुलाई को शाहपुरा पुलिस के पेश करते ही कोहेफिजा पुलिस ने प्यारे की रिमांड मांग ली थी। इसके बाद से वह कोहेफिजा पुलिस के पास है। इस बीच श्यामला हिल्स पुलिस ने प्यारे के खिलाफ धोखाधड़ी का एक अन्य केस दर्ज कर लिया।
श्यामला हिल्स थाने में यह उसके खिलाफ यह दूसरा केस था। इधर, इंदौर पुलिस भी प्यारे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। अब तक भोपाल में ही प्यारे पर तीन थानों शाहपुरा और कोहेफिजा में यौन शोषण और श्यामला हिल्स में आबकारी के बाद धोखाधड़ी समेत 4 एफआईआर हो चुकीं हैं। इस मामले में वन विभाग समेत अन्य एजेंसियां पहले से ही जांच कर रही हैं।
मुख्य नजर प्यारे की बेहिसाब प्रॉपर्टी पर
पुलिस के साथ अन्य विभाग भी प्यारे के खिलाफ जांच कर रहे हैं। अब तक प्यारे के पास भोपाल के अलावा इंदौर और सीहोर में 40 से अधिक संपत्तियों के बारे में पता चला है। प्रशासन को आशंका है कि उसकी विदेशों में भी संपत्ति हो सकती है। खासतौर पर दुबई में। ऐसे में अब उसके दुबई कनेक्शन पर भी काम चल रहा है। अभी तक भोपाल में ही उसकी निशातपुरा, शाहपुरा, ऐशबाग, तलैया में तीन, सीहोर नाके के पास और श्यामला हिल्स में 2 संपत्तियां होने की जानकारी सामने आ चुकी है।
गश्त के दौरान नशे में मिली थीं सभी बच्चियां
रातीबड़ पुलिस की मानें तो 12 जुलाई की सुबह गश्त के दौरान पांच नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिलीं। पुलिस ने बाहर घूमने का कारण पूछा। जब देखा कि यह बात करने की स्थिति में नहीं हैं तो चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शाहपुरा के एक फ्लैट में पार्टी से आ रही हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए भेजा गया था। एक लड़की ने आरोप लगाया कि प्यारे मियां ने उसके साथ ज्यादती भी की है। प्यारे मियां और स्वीटी उनसे यह सब करवाते थे।
0