May 20, 2024 : 8:08 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

फोटो में सीएम योगी के साथ खड़ा आदमी पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे नहीं, उन्हीं के नाम वाला भाजपा नेता है

  • वायरल फोटो में सीएम योगी के साथ खड़ा शख्स उत्तरप्रदेश का बीजेपी नेता विकास दुबे है
  • हमारी फैक्ट चेक पड़ताल में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि ये दोनों शख्स अलग-अलग हैं

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 09:22 PM IST

क्या वायरल : योगी आदित्यनाथ की एक फोटो। दावा किया जा रहा है कि उनके साथ खड़ा शख्स वही विकास दुबे है। जिसने हाल ही में आठ पुलिसकर्मियों की कथित हत्या की है। 

  • उत्तरप्रदेश में कानपुर देहात के बिठूर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे नाम के शख्स ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
  • सरेआम हुई पुलिसकर्मियों की हत्या ने उत्तरप्रदेश के साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की एक फोटो वायरल हो रही है। विकास दुबे एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
  • दावे के साथ यह फोटो शेयर की जा रही है
  • फोटो के साथ यूजर इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं 

फैक्ट चेक पड़ताल

सबसे पहले हमने योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े शख्स की तस्वीर को अपराधी विकास दुबे की तस्वीर से मिलाया।

  • यहां साफतौर पर समझ आता है कि दोनों शख्स अलग-अलग हैं।
  • अब सवाल ये है कि योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा शख्स है कौन? इसका जवाब जानने के लिए हमने तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। 
  • सर्चिंग के दौरान हमें विकास दुबे नाम के फेसबुक पर अलग-अलग पेज मिले। लेकिन, ये पेज अपराधी विकास दुबे के नहीं। बल्कि उत्तरप्रदेश के कानपुर के एक भाजपा नेता के हैं। इस भाजपा नेता का नाम भी विकास दुबे ही है। विकास बीजेपी के कानपुर बुंदेलखंड इलाके के क्षेत्रीय प्रभारी हैं। फेसबुक पर विकास दुबे की तस्वीरों से ये स्पष्ट हुआ कि योगी आदित्यनाथ के बगल में वही खड़े हैं।
  • Pandit Vikas Dubey Bjym नाम के फेसबुक पेज पर हमें एक वीडियो मिला। यह वीडियो विकास दुबे का सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को लेकर दिया गया बयान ही है। इसमें वे कह रहे हैं कि – कुछ अराजक तत्वों द्वारा ट्विटर व फेसबुक पर अपराधी विकास दुबे का नाम मेरे साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं।

निष्कर्ष : फोटो में योगी आदित्यनाथ के बगल में खड़े शख्स का नाम विकास दुबे है, ये बात सही है। लेकिन, ये हत्यारा विकास दुबे नहीं। बल्कि उत्तरप्रदेश के एक भाजपा नेता विकास दुबे हैं।

Related posts

लद्दाख के जिस बैनर को चीनी सेना की चुनौती बताया जा रहा, वह भारतीय सेना के बैनर की 8 साल पुरानी फोटो है

News Blast

वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव:दो दिन के भीतर देश में 1.39 करोड़ टीके लगे, इतने 8 दिन में लग रहे थे; 16 जनवरी से 20 जून तक औसत 17.7 लाख रहा

News Blast

इंदौर में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने भाई को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

News Blast

टिप्पणी दें