May 4, 2024 : 7:42 PM
Breaking News
बिज़नेस

360 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में भी बढ़त; अमेरिका ने एक बार फिर चीन पर पड़ोसियों को धमकाने का आरोप लगाया

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26095, नैस्डैक 10270 और एसएंडपी 3153 अंक पर कारोबार कर रहे थे
  • अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27.81 लाख के पार हो चुकी है

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 07:19 PM IST

न्यूयॉर्क. गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुला। डाउ जोंस 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 360 अंक ऊपर खुला। जबकि नैस्डैक 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 115 अंक ऊपर और एसएंडपी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 37 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26095, नैस्डैक 10270 और एसएंडपी 3153 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
गुरुवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्कई 24 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 64 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 697 अंक, भारत का निफ्टी 121 अंक, सेंसेक्स 429 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 28 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB बढ़त और रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB बढ़त और रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस 

  • बुधवार को डाउ जोंस 0.30 फीसदी यानी 77 अंक की गिरावट के साथ 25735 अंक पर बंद हुआ था।
  • नैस्डैक 0.95 फीसदी यानी 95 अंक की बढ़त के साथ 10154 अंक और एसएंडपी 0.50 फीसदी यानी 15 अंक की बढ़त के साथ 3115 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: संक्रमितों का आंकड़ा 27.81 लाख के पार

  • अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 27.81 लाख के पार हो चुकी है। देश में अबतक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 14.53 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं: ट्रम्प

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसी किसी जगह हूं, जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है। देश में मरने वालों की संख्या 1.30 लाख के पार पहुंच गई है। यहां अब तक 11 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा था कि यदि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में हर दिन एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मास्क पहनना अच्छा है। अगर उन्हें जरूरत होगी तो जरूर पहनेंगे

चीन पर सख्त अमेरिका
अमेरिका ने एक बार फिर चीन पर पड़ोसियों को धमकाने का आरोप लगाया है। बुधवार शाम व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैली मैकनेनी ने कहा- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मानते हैं कि चीन न सिर्फ भारत, बल्कि दूसरे देशों के खिलाफ भी आक्रामक रवैया अख्तियार कर रहा है। यह वहां की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार के असली चेहरे का सबूत है। 
कुछ दिन पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि अमेरिका यूरोप से सैनिक कम करके उन्हें एशिया में तैनात करेगा ताकि चीन का मुकाबला किया जा सके। चीन ने अब तक इस बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

कोविड-19 का फायदा उठा रहा है चीन
अमेरिकी कांग्रेस की इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ ने कहा- चीन ने पिछले महीने भारतीय सैनिकों के साथ हिंसा की। भारतीय सैनिक शहीद हुए। चीन को काफी नुकसान हुआ लेकिन, उसने ये दुनिया से छिपा लिया। कोविड-19 के दौर में परेशान देशों का चीन फायदा उठा रहा है। 

ऐप्स पर बैन बिल्कुल सही
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने भारत द्वारा चीन के 59 ऐप्स पर बैन का स्वागत किया। कहा- विदेश मंत्री पोम्पियो पहले ही इस बारे में पक्ष रख चुके हैं। अमेरिकी प्रशासन भारत के इस कदम का स्वागत करता है। इन ऐप्स के जरिए जासूसी की जा रही थी। भारत ने यह कदम अपनी हिफाजत के लिए उठाया है और यह उसका हक है।

Related posts

मध्य प्रदेश में गर्मी कर रही बेचैन, दो-तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

News Blast

गौमाता के लिए रणबीर-आलिया का विरोध लेकिन देवास में उसी के शव के साथ अमानवीयता,

News Blast

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी, मार्केट कैप 195 लाख करोड़ पार पहुंचा

Admin

टिप्पणी दें