May 19, 2024 : 5:55 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में गीजा पिरामिड, म्यूजियम खोले गए, साउथ कोरिया का रिकवरी रेट 90% से ज्यादा; दुनिया में अब तक 5.14 लाख लोगों की मौत

  • दुनियाभर में अब तक 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हैं, इनमें 58.01 लाख ठीक हो चुके हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 27.27 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 30 हजार मौतें हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 07:19 PM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 6 लाख 14 हजार 353 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 58 लाख 23 हजार 371 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 14 हजार 622 लोगों की जान जा चुकी है। मिस्र ने करीब तीन महीने के लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट, म्यूजियम और गीजा पिरामिड्स खोल दिए हैं। बुधवार को 14 इंटरनेशनल फ्लाइट्स के जरिए 2000 लोगों ने यात्रा की। यहां संक्रमण के 68 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं।
उधर, साउथ कोरिया में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 51 नए मामले आए, इसमें 15 मामले विदेश से थे। यहां संक्रमितों की संख्या 12 हजार 850 हो गई। साउथ कोरिया में रिकवरी सेट 90% से ज्यादा हो गया है। 

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न शहर में फिर से लॉकडाउन
संक्रमण के मामले बढ़ते देख ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां के 3.20 लाख लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है। लॉकडाउन बुधवार रात 12 बजे से लागू होगा।

मेलबर्न में लॉकडाउन चार हफ्तों के लिए लगाया गया है। शहर में जाने वाली सभी फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 27,27,996 1,30,123 11,43,490
ब्राजील 14,08,485 59,656 7,90,040
रूस  6,54,405 9,536 4,22,931
भारत 5,87,092 17,417 3,48,487
ब्रिटेन 3,12,654 43,730 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,351 28,355 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,85,213 9,677 1,74,535
चिली 2,79,393 5,688  2,41,229
इटली 2,40,578 34,767 1,90,248
ईरान 2,30,211 10,958 1,91,487

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: रेम​डेसिविर का लगभग पूरा स्टॉक खरीदा
अमेरिका ने कोरोनावायरस के इलाज में कारगर दवा रेमडेसिविर का अगले तीन महीने का लगभग पूरा स्टॉक खरीद लिया है। यह दवा अमेरिका की ही कंपनी गिलियड साइंसेज बनाती है। अमेरिका के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी दी है। अब कई देशों को इस दवा की खरीद में बड़ी दिक्कत होगी।

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि जैसे-जैसे कोरोना फैलेगा, वैसे ही उनका गुस्सा चीन के लिए बढ़ता जाएगा। ट्रम्प ने ट्वीट किया- जैसा कि हम देख रहे हैं कि महामारी पूरी दुनिया में फैली हुई है। अमेरिका को भी बहुत नुकसान हुआ है। मैं चीन से बहुत गुस्सा हूं। 
  • हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगर लापरवाही करते रहे तो जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख मामले सामने आएंगे। फिलहाल हर दिन 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने पर अमेरिका के कैलिफोर्निया, टेक्सास जैसे 16 राज्यों को दोबारा खोले जाने की योजना को रद्द कर दिया गया है।
अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने देश में संक्रमण का लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोगों को लापरवाही से बचना चाहिए, नहीं तो महामारी और बढ़ सकती है।
  • अमेरिका ने कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी चार टीमों को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख स्टीफन हान ने बुधवार को यह जानकारी दी। हान ने कहा- छह अन्य टीमें भी मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। उनके काम की समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
  • अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि महामारी के चलते वे अब कोई रैली नहीं करेंगे। उन्होंने मंगलवार को डेलावेयर प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर मैं डॉक्टर्स के आदेशों का पालन करने जा रहा हूं। यह केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहतर होगा।
राष्ट्रपति के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने मंगलवार को कहा कि वे अब डॉक्टर्स के आदेशों का पालन करेंगे। अब रैली नहीं करेंगे।

सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न फैलाएं: यूएन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को कहा कि हमने बुधवार को ‘पॉज’ नाम के अभियान की शुरुआत की है, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया दिवस के दिन इस अभियान की शुरुआत की गई है।

चीन: 83,534 मामले
चीन में मंगलवार को कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 83,534 हो गई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को अपनी डेली रिपोर्ट में कहा कि तीनों घरेलू मामले बीजिंग के हैं। मंगलवार को संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। अब तक कुल 78,479 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4634 की मौत हो चुकी है।

रूस: मॉस्को में अब तक 3831 मौतें
रूस में संक्रमण के कुल 6.54 लाख मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी मॉस्को में 24 घंटे में संक्रमण के कुल 745 मामले आए और 35 लोगों की जान चली गई। यहां अब तक 3831 मौतें हो चुकी हैं। एक हफ्ते से नए मामलों में 31% की कमी आई है। यहां अब तक 2.21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

मॉस्को में पोलिंग स्टेशन को डिसइन्फेक्ट करता सफाईकर्मी। देश में संवैधानिक बदलावों को लेकर 25 जुलाई से 1जुलाई तक वोटिंग की जा रही है।

यूरोपियन यूनियन 1 जुलाई से कई देशों के लिए अपनी सीमा खोलेगा
यूरोपियन यूनियन 1 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, रवांडा, सर्बिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, न्यूजीलैंड, मोरक्को, मॉन्टेग्रो और द. कोरिया के लिए अपनी सीमा खोलेगा। इन देशों के यात्री यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में आ सकेंगे।

ये भी पढ़ें

बाहर घूमने की बजाए घर पर रहिए; मनपसंद म्यूजिक सुनिए, किताबें पढ़िए और लजीज व्यंजनों का आनंद लीजिए

Related posts

22 साल की लड़की ने नाबालिग लड़के को जशपुर से बनाया बंधक, मध्य प्रदेश ले जाकर किया रेप

News Blast

मुरादाबाद के लोगों ने शराब और बीयर में उड़ाए 400 करोड़ रुपये, चौंकाते हैं यह आंकड़े

News Blast

फिर टला शपथ ग्रहण कार्यक्रम, अब नेतन्याहू रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

News Blast

टिप्पणी दें