May 5, 2024 : 7:53 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मई माह में गुरु, शुक्र और शनि होंगे वक्री, सूर्य 14 मई को बदलेगा राशि

  • मई में कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि, सभी नौ ग्रहों के लिए कौन-कौन से शुभ काम करें

दैनिक भास्कर

May 01, 2020, 05:55 PM IST

मई 2020 में कई ग्रहों की स्थितियां बदलने वाली है। इस माह में गुरु और शनि वक्री होंगे। मंगल राशि बदलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए मई माह में सभी नौ ग्रहों की दशा कैसी रहेगी और ग्रहों के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

सूर्य- मई की शुरुआत में सूर्य मेष राशि में है। 14 मई को ये ग्रह राशि बदलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र– चंद्र 1 मई को सिंह राशि और 3 तारीख को कन्या में प्रवेश करेगा। इसके बाद लगभग हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा।

मंगल– 4 मई को ये ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 

बुध– ये ग्रह मेष राशि में है। 9 मई को बुध वृष राशि में जाएगा। 24 मई को ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

गुरु- ये मकर राशि में है और 14 मई को ये ग्रह वक्री हो जाएगा।

शुक्र– ये ग्रह वृष राशि में है। 13 मई को ये ग्रह वक्री हो जाएगा।

शनि- शनि मई में मकर राशि में रहेगा। 11 मई को शनि वक्री होगा।

राहु-केतु- ये दोनों ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन में और केतु राशि में रहेगा।

नौ ग्रहों के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम

सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चंद्र, शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। मंगल के लिए लाल मसूर का दान करें। बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें।

Related posts

यहां शादी से पहले लड़की को देना होता है वर्जिनिटी का सबूत

News Blast

मुस्लिम लड़के के साथ होटल में रुकी हिंदू लड़की, बवाल मचा तो TI ने कहा- हम कुछ नहीं कर सकते

News Blast

भारत में 2.1 करोड़ बच्चों के जन्म के साथ बेबी बूम का अनुमान, यूरोप में कपल्स ने बच्चे पैदा करना सालभर टाला

News Blast

टिप्पणी दें