May 19, 2024 : 12:32 PM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य

मप्र की ढाई लाख महिला कर्मचारियों को अब मिलेगा सात दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने ढाई लाख महिला कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। महिला कर्मचारियों को अब 20 दिनों का आकस्मिक अवकाश(सीएल) मिलेगा। अब तक इन्हें 13 दिनों का आकस्मिक अवकाश की पात्रता थी।सीएम श‍िवराज ने की थी घोषणा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घोषणा की थी कि अब महिलाओं का सात दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।इस आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किए। यह आदेश सभी नगरीय निकाय, पंचायत, निगम- मंडल और आयोग में भी लागू होंगे। वहीं पुरूष कर्मचारियों को पहले की तरह 13 दिनों के आकस्मिक अवकाश की ही पात्रता होगी। संविदा कर्मचारियों को भी इसका लाभ  मिलेगा।

 प्रदेश सरकार ने आकस्मिक अवकाश के नियमों में लगभग 59 वर्ष बाद बदलाव किया है। 11 दिसंबर 1964 को राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए आकस्मिक अवकाश के नियम बनाए थे। इसके तहत सभी कर्मचारी वर्ष भर में 13 आकस्मिक अवकाश ले सकते थे, लेकिन अब किए गए बदलाव के बाद पुरूष कर्मचारियों को 13 और महिलाओं को 20 आकस्मिक अवकाश की पात्रता होगी।

 

 

 

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी आदेश की प्रति

 

इसकी प्रति उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है ताकि वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी राज्य सरकार की यह सौगात मिल सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ मार्च 2023 को घोषणा की थी कि महिलाओं पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी होती है इसलिए उन्हें अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।

Related posts

नरेंद्र गिरि बोले- बच्चे होने में अल्लाह की क्या देन?:अखाड़ा परिषद ने योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया; बोले- मुस्लिम व्यक्ति की पत्नियां भले 3 हो पर संतान 2 से ज्यादा न हों

News Blast

शादी समारोह में दूल्हे ने किया रेप:इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला; इसी दौरान दूल्हे ने किया दुष्कर्म, आरोपी और उसकी बहन गिरफ्तार

News Blast

कोरोना का टीका पहले हेल्थ वर्कर्स को देगी सरकार, निजी अस्पताल संचालकों को आज जमा करना है फॉर्मेट, देर रात 251 नए मरीज मिले

News Blast

टिप्पणी दें