May 17, 2024 : 2:45 PM
Breaking News
MP UP ,CG

शादी समारोह में दूल्हे ने किया रेप:इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला; इसी दौरान दूल्हे ने किया दुष्कर्म, आरोपी और उसकी बहन गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Girl Who Came In The Marriage Ceremony Was Raped, The Mehndi Was In The Hands, The Groom Was Presented In The Court, Jailed

इंदौर5 घंटे पहले

पुलिस गिरफ्त में आरोपी अनिल।

इंदौर में दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। गांव के अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। सोमवार को मैं अपने पति के साथ सांवेर थाना पहुंची। यहां दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

संघ प्रमुख पर मायावती का हमला:बसपा प्रमुख ने कहा- मोहन भागवत का बयान मुंह में राम बगल में छुरी जैसा, इन पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा

News Blast

Somnath Bharti | FIR Filed Against Arvind Kejriwal AAP Party Leader Somnath Bharti In Amethi By CM Medical Officer Ashutosh Dubey | दिल्ली के पूर्व मंत्री भारती 13 जनवरी तक जेल में रहेंगे, कहा था- UP के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे

Admin

पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए छात्रों की लिस्ट आज जारी होगी; यूजी में काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से, अब तक 1 लाख 49 हजार छात्र एडमिशन ले चुके

News Blast

टिप्पणी दें