May 5, 2024 : 1:30 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

195 देशों के नाम, उनकी राजधानियां… 16 महीने के लिटिल गूगल बॉय को सब है पता

ewa Google Boy Yashasvi Mishra : रीवा में 16 महीने का एक बच्चा ने अपनी प्रतिभा का लोह पूरी दुनिया में मनवाया है। इतनी छोटी उम्र इस बच्चे को 195 देशों के नाम याद हैं। साथ ही उनके झंडे भी पहचान लेता है।

 
रीवा : 16 महीने के बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। वह सही से बोल भी नहीं पाता है लेकिन रीवा (little google boy yashasvi mishra news) का एक बच्चा इसी उम्र में रेकॉर्ड पर रेकॉर्ड बनाए जा रहा है। उसे लोग रीवा का गूगल बॉय कह रहे हैं। रीवा के यशस्वी मिश्रा ने छोटी उम्र में अपने नाम कई रेकॉर्ड कर लिए हैं। अब उसकी क्षमता का हर कोई लोहा मानने लगा है। कुछ लोग इसे ऊपर वाले का करिश्मा भी बता रहे हैं। वह छोटी उम्र में जटिल सवालों का धड़ाधड़ जवाब देता है।

rewa google boy

दरअसल, रीवा यशस्वी मिश्रा इससे पहले 14 माह में 26 देशों के ध्वज पहचानकर वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अब दो और रेकॉर्ड बनाकर इन्होंने कुल तीन रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं जो कि इतनी कम उम्र में अपनी तरह का एक नया रेकॉर्ड है। यशस्वी मिश्रा ऐसा करने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया है। इसके साथ ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रेकॉर्ड ने सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बच्चे का खिताब रीवा के यशस्वी मिश्रा को दिया है।16 माह की छोटी सी उम्र में देश-दुनिया की जानकारी को याद करने वाले यशस्वी एस मिश्र अब लिटिल गूगल बॉय बन गए हैं। देश-दुनिया में अब इसी नाम से ख्याति मिल रही है। यशस्वी रीवा निवासी संजय मिश्रा के पुत्र हैं। बेटे के नाम इतने रेकॉर्ड होने पर परिवार के लोगों खुशी जाहिर की है।यशस्वी अब न केवल विश्व के सभी देशों के नाम जानते हैं, बल्कि उन्हें 195 देशों के नाम कठंस्थ हो गए है। इतना ही नहीं सभी देशों की राजधानियों के नाम भी बखूबी बता सकते हैं। साथ ही अब बढ़ती उम्र के साथ यशस्वी अन्य विषयों की जानकारी में भी दिनों-दिन इजाफा कर रहे हैं।

Related posts

जासूसी मामले में एक्शन में NSO:इजराइली कंपनी कुछ क्लाइंट्स के खिलाफ जांच कर रही; कुछ सरकारी एजेंसियों के लिए पेगासस के इस्तेमाल पर रोक भी लगाई

News Blast

रिपोर्ट में दावा- अमेरिका में सीडीसी ने देश लौटे लोगों, संक्रमण-मौतों के गलत डेटा दिए

News Blast

पश्चिम बंगाल: ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- केंद्र ने हमें 60 हजार करोड़ रुपये से वंचित रखा

News Blast

टिप्पणी दें