ewa Google Boy Yashasvi Mishra : रीवा में 16 महीने का एक बच्चा ने अपनी प्रतिभा का लोह पूरी दुनिया में मनवाया है। इतनी छोटी उम्र इस बच्चे को 195 देशों के नाम याद हैं। साथ ही उनके झंडे भी पहचान लेता है।

दरअसल, रीवा यशस्वी मिश्रा इससे पहले 14 माह में 26 देशों के ध्वज पहचानकर वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अब दो और रेकॉर्ड बनाकर इन्होंने कुल तीन रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं जो कि इतनी कम उम्र में अपनी तरह का एक नया रेकॉर्ड है। यशस्वी मिश्रा ऐसा करने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया है। इसके साथ ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रेकॉर्ड ने सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बच्चे का खिताब रीवा के यशस्वी मिश्रा को दिया है।16 माह की छोटी सी उम्र में देश-दुनिया की जानकारी को याद करने वाले यशस्वी एस मिश्र अब लिटिल गूगल बॉय बन गए हैं। देश-दुनिया में अब इसी नाम से ख्याति मिल रही है। यशस्वी रीवा निवासी संजय मिश्रा के पुत्र हैं। बेटे के नाम इतने रेकॉर्ड होने पर परिवार के लोगों खुशी जाहिर की है।यशस्वी अब न केवल विश्व के सभी देशों के नाम जानते हैं, बल्कि उन्हें 195 देशों के नाम कठंस्थ हो गए है। इतना ही नहीं सभी देशों की राजधानियों के नाम भी बखूबी बता सकते हैं। साथ ही अब बढ़ती उम्र के साथ यशस्वी अन्य विषयों की जानकारी में भी दिनों-दिन इजाफा कर रहे हैं।