May 18, 2024 : 9:57 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय

राजगढ़ में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की आगजनी, दो लोग गंभीर घायल

राजगढ़ : बीते एक महीने में मध्यप्रदेश के कई जिलों में हिंसा भड़की है। बुधवार की शाम प्रदेश के राजगढ़ जिले में दो पक्षों में झड़प (Violence erupts in rajgarh) हुई है। झड़प बाद में विकराल रूप ले लिया है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इसके बाद घर, दुकान और बाइक में आग लगा दी। इस हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजगढ़ (rajgarh violence update) एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है कि अब जिले में स्थिति सामान्य है।घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर करेड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोगों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम इसे लेकर ही मारपीट हुई है और यह सांप्रदायिक रंग ले लिया। पथराव के दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। साथ ही उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अभी बड़ी संख्या में पुलिस की टीम वहां तैनात है।

राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है कि उपद्रवियों ने दो घर और तीन बाइक में आग लगाई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी जिले में स्थिति सामान्य है।

Related posts

MP 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कल:साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स का आएगा रिजल्ट; पहली बार 100% बच्चे होंगे पास, नहीं बनेगी मेरिट लिस्ट

News Blast

काम चालू होने से कॉर्पोरेट की बढ़ी दिक्कतें, लेबर्स को वापस बुलाने के लिए शुरू किया गया इंसेंटिव ऑफर और अन्य सुविधाएं

News Blast

महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर CBSE ने शुरू किया नॉन- वॉयलेंट काम्युनिकेशन कोर्स, बिना किसी फीस के कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं स्टूडेंट्स

News Blast

टिप्पणी दें