May 20, 2024 : 6:48 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में 100 अंकों का उतार-चढ़ाव, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में 11% का उछाल

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 9, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन 2.82 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में पहले 45 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान 100 अंको का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंकों का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक के शेयरों में 10% से ज्यादा की बढ़त है। इससे पहले कल शेयर बाजार लगातार तीसरी बार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 84.45 अंकों की बढ़त के साथ 49,746.21 पर और निफ्टी 54.75 अंकों की बढ़त के साथ 14,873.80 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में JSW स्टील का शेयर टॉप गेनर रहा, शेयर 9% की बढ़त के साथ एक साल के ऊंचे भाव 616.20 पर बंद हुआ।

पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान टॉप-5 बैंक शेयर

बैंकLTDचेंजचेंज (%)बैंक ऑफ महाराष्ट्र23.602.4011.32सेंट्रल बैंक18.151.6510.00पंजाब सिंध बैंक19.401.759.92बैंक ऑफ इंडिया73.505.357.85इंडियन ओवरसीज बैंक17.251.257.81

अमेरिकी बाजारों में बढ़त, चीनी बाजार में गिरावटगुरुवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 57.31 अंक ऊपर 33,503.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.03 फीसदी बढ़त के साथ 140.47 अंक ऊपर 13,829.30 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 17.22 पॉइंट ऊपर चढ़कर 4,097.17 पर बंद हुए। फ्रांस, जर्मनी और जापान के बाजारों में भी बढ़त रही। हालांकि, चीनी का शंघाई कंपोजिट 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 29.08 अंक नीचे 3,453.48 पर बंद हुआ।

FII और DII डेटाएनएसई पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 110.85 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बाजार में 552.78 करोड़ रुपए के शेयर का अधिग्रहण किया।

9:15 AM सेंसेक्स 98.7 अंक नीचे 49,647.51 पर और निफ्टी 18.30 पॉइंट नीचे 14,855.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 9 में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:37 AM निफ्टी के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स। टाटा मोटर्स के शेयर में 2.66% की बढ़त, बजाज फाइनेंस के शेयर में 1.74% की गिरावट।

09:45 AM बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में 11% का उछाल है। सेंट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में भी करीब 10% का उछाल है।

9:50 AM सेंसेक्स 19.58 अंक ऊपर 49,765.79 पर और निफ्टी 19.80 पॉइंट ऊपर 14,893.60 पर कारोबार कर रहे हैं।

10:00 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 में से 5 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.68% की बढ़त है।

10:28 AM सेंसेक्स 106.84 अंक ऊपर 49,853.05 पर और निफ्टी 22.85 पॉइंट ऊपर 14,896.65 पर कारोबार कर रहे हैं।

10.30 AM तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 160.7 अंकों तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।

10.30 AM तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 160.7 अंकों तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बीएसई सेंसेक्स में 835 और निफ्टी 244 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ऑटो, आईटी और मेटल स्टॉक्स शेयरों में भी शानदार तेजी, बजाज फिनसर्व का शेयर 6% उछला

News Blast

एचसीएल टेक्नोलॉजी ने ऑस्ट्रेलियन आईटी फर्म डीडब्ल्यूएस को 845 करोड़ रुपए में खरीदा, इस महीने 22 प्रतिशत बढ़ा शेयर आगे और बढ़ने की उम्मीद

News Blast

Bihar News: प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

News Blast

टिप्पणी दें