May 18, 2024 : 3:24 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Arvind Kejriwal AAP Party Latest News Updates। Aam Aadmi Party Mahapanchayat In Uttar Pradesh Meerut Today | मेरठ में AAP की महापंचायत आज, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल करेंगे महापंचायत

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मेरठ8 मिनट पहले

कॉपी लिंकआप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - Dainik Bhaskar

आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

रोहटा बाइपास पर एक रिजॉर्ट में होगी महापंचायतविधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत से देखी जा रही महापंचायत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। यह महापंचायत रोहटा बाइपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से आयोजित की गई है। इसे आप का UP में 2022 विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से जोड़ा रहा है। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर हो रही इस महापंचायत के लिए कार्यकर्ता बीते कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे थे।

प्रशासन ने तीन हजार किसानों के जुटने की दी अनुमतिबता दें कि अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। उनकी पार्टी पंचायत चुनाव के लिए भी कमर कसे हुए है। प्रशासन ने तीन हजार लोगों को इस महापंचायत में जुटने की अनुमति दी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का दावा है कि महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कुछ राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

पश्चिमी UP में महापंचायत राजनीतिक हावीकृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का BJP के खिलाफ गुस्से के चलते विपक्षी दलों में मोदी-योगी सरकार को घेरने का अवसर मिल गया है। यही वजह है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल बार-बार पश्चिमी UP में महापंचायत कर रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मथुरा में महापंचायत कर चुकी हैं। आज सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी एक महापंचायत को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

किसानों से ठगी:जबलपुर में वेयर हाउस में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों से 25 से 50 रुपए वसूले गए, उपज भी अधिक तौल लेते थे, 27 लाख की लगाई चपत

News Blast

मध्यप्रदेश के गांवों से ग्राउंड रिपोर्ट: राजस्थान की सीमा से सटे गांव में 30 दिन में 30 मौतें, काेराेना से बचने के लिए राेज 12 घंटे चल रहा अनुष्ठान

Admin

जबलपुर हाई कोर्ट ने कहा- अवैध रेत खनन से नर्मदा की छाती छलनी हुई तो कलेक्टर स्वयं होंगे जिम्मेदार

News Blast

टिप्पणी दें