May 17, 2024 : 5:42 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बाढ़ से नर्मदा तटीय गांवों में हुए नुकसान को देखने आज केंद्र से टीम आएगी

सीहोर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीते दिनों भारी बारिश और बाढ़ ने नर्मदा तटीय गांवों को तबाह कर दिया है। इससे ग्रामीणों की गृहस्थी का पूरा सामान बाढ़ में बह गया। वहीं फसलों को भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसके आंकलन के लिए शुक्रवार को भारत सरकार की तरफ से केंद्र की टीम निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र में पहुंचेगी। 11 सितंबर को भारत सरकार का दल जिले में अतिवृष्टि, बाढ़ से हुई फसल क्षति का

निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण दल दोपहर 1 बजे रेहटी पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे जाजना, नेहलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। 1.40 बजे जाजना, नेहलाई पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2.15 बजे जाजना, नहलाई से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रेहटी विश्रामगृह में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 2.45 बजे रेहटी से नसरुल्लागंज के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे नसरुल्लागंज के चमेटी, छिदगांव काछी, नीलकंठ, सातदेव का निरीक्षण किया जाएगा। शाम 4.20 बजे नसरुल्लागंज विश्रामगृह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

बुदनी ब्लॉक में 41 गांव हुए थे तबाह
बुदनी ब्लॉक के बाढ़ में करीब 41 गांव चपेट में आए थे। इन गांवों में करीब 3034 परिवार प्रभावित हुए थे। वहीं करीब 95 मकान बह गए थे। 490 मकानों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा क्षेत्र की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

नसरुल्लागंज क्षेत्र में ज्यादा नुकसान
नसरुल्लागंज क्षेत्र में नर्मदा तटीय गांवों के करीब 98 गांवों में नुकसान हुआ था। इसके अलावा क्षेत्र में करीब करीब 67 हजार हेक्टेयर में से करीब 62 हजार हेक्टेयर की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों के खेतों में कुछ नहीं बचा है। अब सिर्फ कचरा ही बचा हुआ है। जिसकी सफाई में अब अतिरिक्त खर्च आएगा।

0

Related posts

भाजपा नेता सत्तन बोले – राम मंदिर निर्माण के सुयश का कोई असली हकदार है तो वह लालकृष्ण आडवानी है

News Blast

Repair work will be done in three sub stations, will remain shut down, supply will be able to start after 3 to 5 hours | तीन सब स्टेशन में होगा मरम्मत कार्य, रहेगा शट डाउन, 3 से 5 घंटे बाद शुरू हो पाएगी आपूर्ति

Admin

तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से यात्रा पर ले जाने पर विचार, जानिए पूरी प्लानिंग

News Blast

टिप्पणी दें