May 19, 2024 : 7:25 AM
Breaking News
MP UP ,CG

खगोलीय घटनाओं को अब उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चे देख सकेंगे

  • शिक्षक पाटीदार ने खगोलीय दूरदर्शी प्राचार्य को दी

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 04:54 AM IST

शाजापुर. उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने तथा खगोलीय घटनाओं जैसे सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, ग्रह परागमन, खगोलीय पिंडों तथा उपग्रहों के अवलोकन के लिए विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश पाटीदार ने खगोलीय दूरदर्शी विद्यालय प्राचार्य के.के. अवस्थी को भेंट किया। इस अवसर पर बीकेएसएन महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मूल्यांकन केंद्र पर्यवेक्षक प्रोफेसर आर.के.एस. राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे। 
प्राचार्य अवस्थी ने बताया शिक्षक पाटीदार विद्यालय में विज्ञान क्लब के को-ऑर्डिनेटर के रूप में विज्ञान से संबंधित विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा विद्यार्थियों के लिए लगभग 10 हजार रुपए कीमत का खगोलीय दूरदर्शी व सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण अवलोकन के लिए सोलर फिल्टर्स प्रदान किए हैं। इससे विद्यालय के 1000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
खगोलीय दूरदर्शी- इसका उपयोग आकाशीय पिंड जैसे की चंद्रमा, बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, धूमकेतु, पुच्छल तारे आदि को देखने में किया जाता है।
सोलर फिल्टर- इसी युक्ति से सूर्य से आने वाले खतरनाक विकिरण को रोक लेते हैं। इस फिल्टर्स के माध्यम से सूर्यग्रहण का अवलोकन सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है।

Related posts

भोपाल स्मार्ट सिटी में जमीन घोटाला:EOW ने शुरू की जांच, स्मार्ट सिटी प्रबंधन पर चहेतों को करोड़ों की जमीन आवंटित करने का आरोप

News Blast

MP के 7 लोग अहमदाबाद में जिंदा जले:सोते समय सिलेंडर बंद करना भूल गए, लाइट का स्विच ऑन करते ही धमाका; परिवार के 4 बच्चों समेत 7 की मौत, गुना में एक साथ उठीं 7 अर्थियां

News Blast

पितरों की याद में पौधरोपण कर ली संरक्षण की शपथ

News Blast

टिप्पणी दें