May 19, 2024 : 7:40 AM
Breaking News
Uncategorized

शहर में दो नए कोरोना पॉजिटिवपटेलवाड़ी व गायत्री नगर कटेंनमेंट क्षेत्र घोषित

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 04:52 AM IST

शाजापुर.
शहर के महूपुरा स्थित पटेलवाड़ी निवासी 69 वर्षीय व गायत्री नगर के 50 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिली। इसमें से एक एलआईसी का कर्मचारी शामिल है। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौजूद अन्य कर्मचारियाें की स्पॉट पर सैंपलिंग की। इसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया। 
सैंपल लेने वाले सभी कर्मचारियाें को होम क्वारेंटाइन भी कर दिया है। दोनाें संक्रमितों को जोड़कर अब जिले में कुल संक्रमिताें की संख्या 65 हो गई है। इधर, दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने क बाद उनके निवास स्थलों को ईपी सेंटर घोषित करते हुए इसके आसपास के घरों से 30 मीटर की परिधी में आने वाले क्षेत्र को कलेक्टर दिनेश जैन ने कंटेंमेंट एरिया घोषित किया है। पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र की परिधी को बफरजोन बनाया गया है।

टिप्पणी दें