May 19, 2024 : 9:53 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना से 24 घंटे में दो की मौत, 131 नए मामले आए, 255 मरीज ठीक हुए

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 04:53 AM IST

फरीदाबाद. जिले में कोरोना का संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 131 नए केस भी आए हैं। मरने वालों का आंकड़ा जिले में 73 पहुंच गया है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 3454 तक पहुंच गई है। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि रविवार को 255 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए।

अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 2081 पहुंच गया है। लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3454 पहुंच गई है।   डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार अभी तक 22823 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 18887 की निगेटिव रिपोर्ट आई है।जबकि 482 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 3454 पहुंच गया है। इनमें से 472 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। 

828 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। रविवार को 255 मरीज ठीक भी हुए। अब तक ठीक होने का आंकड़ा 2081 पहुंच गया है। ये लोग अपने घर पहुंच गए हैं। डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना संक्रमित हुए 42 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी के साथ 11 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। 110 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिन से ज्यादा से अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने बताया रविवार को 24 घंटे में जिले में 131 नए केस  आए हैं। 

Related posts

कोरोना के 24 घंटे में आए 96 नए केस, 141 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे

News Blast

किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा- देश हित में चीन के स्पाॅन्सर की जगह पर इंडियन स्पॉन्सर खोजना चाहिए

News Blast

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंच से ही रायबरेली DM की छुट्टी कर दी कैंसिल

News Blast

टिप्पणी दें