May 18, 2024 : 10:43 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

बीजिंग के नजदीकी इलाकों में 4 लाख लोग लॉकडाउन में, यूएई ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानें निलंबित कीं; दुनिया में संक्रमण से अब तक 5 लाख मौतें

  • अमेरिका में संक्रमण के मामले 26 लाख से ज्यादा, यहां अब तक 1 लाख 28 हजार 437 लोगों की मौत हुई
  • दुनिया में अब तक 55 लाख लोग स्वस्थ हुए, सबसे संक्रमित अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 11:05 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 932 हो गई है। इनमें 55 लाख 53 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 4 हजार 366 लोगों ने जान गंवाई हैं। चीन ने बीजिंग के नजदीकी इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है। यहां के करीब चार लाख लोग नजरबंद हो गए हैं। संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। 15 दिन में यहां 311 मरीज मिल चुके हैं। उधर, यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 89 हजार 077 केस मिले हैं, जबकि 4612 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 1 लाख 79 हजार 316 मरीज मिले थे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 26,37,077 1,28,437    10,93,456
ब्राजील 13,45,254 57,658 7,33,848
रूस  6,34,437 9,073 3,99,087
भारत 5,49,197 16,487 321,774
ब्रिटेन 3,11,151 43,550 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,850 28,343 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,79,419 9,317 1,64,024
चिली 2,71,982 5,509  2,32,210
इटली 2,40,310 34,738 1,88,891
ईरान 2,22,669 10,508 1,83,310

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्रिटेन: पाकिस्तानी डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित
जियो न्यूज के मुताबिक, ब्रिटेन की जनरल मेडिकल काउंसिल (जीएमसी) ने एक पाकिस्तानी मूल डॉक्टर इकबाल आदिल का मेडिकल प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोप है कि डॉक्टर ने महामारी को लेकर गलत सूचनाएं फैलाई हैं। उन्होंने दावा किया था कि कोरोना दुनिया को नियंत्रित करने की साजिश है। में संक्रमण का मामला 3 लाख 11 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब तक 43 हजार 550 लोगों की जान जा चुकी है।

लंदन के चाइनाटाउन में सड़क पर फोटो बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दिया जा रहा है। देश में अब तक 43 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

इराक: सांसदों का संसद सत्र में शामिल होने से इनकार
इराक के सांसदों ने कोरोनावायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र में शामिल होने से इनकार किया है। इराकी शफाक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि संसद का सत्र कब आयोजित किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संसदीय बैठक की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। देश के 30 से ज्यादा सांसद कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 45,402 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1756 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी कर्फ्यू जारी है और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं निलंबित है।

ईराक में कोरोना से ठीक हुए एक मरीज का प्लाज्मा दिखाता स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 45 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 552 लोगों की जान गई है। यहां कुल मौतें 57,622 हो गई है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख से ज्यादा हो गया है। इसके अलावा 7 लाख 33 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक दिन पहले 38,693 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील है। यहां संक्रमण से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। पहले महामारी से पहली मौत 16 मार्च बताई गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जांच में पाया गया कि 12 मार्च को 57 साल की महिला की पहली मौत हुई थी। वहीं, दूसरी मौत 15 मार्च को हुई थी।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन करता एक युवक। राष्ट्रपति बोल्सोनारो कोरोना से निपटने में नाकाम साबित हुए हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 

द.कोरिया: संक्रमण के 42 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 12,757 हो गई है। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को किसी की मौत की खबर नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोनावायरस के स्थानीय संक्रमण और बाहरी मामलों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। अधिकारियों को आशंका है कि गर्मी के मौसम में इस महामारी की दूसरी लहर सामने आ सकती है।

द.कोरिया में एक थिएटर में जाने से पहले महिला को डिसइन्फेक्ट किया गया। देश में अब तक 12 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।

यूएई ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानें सस्पेंड कीं
संयुक्त अरब अमीरात के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। इसमें ट्रांजिट फ्लाइट भी शामिल हैं। पाकिस्तान जब तक यूएई के रूट में जाने वाली उड़ानों के पैसेंजरों के लिए कोरोना की जांच की व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक यह नियम लागू रहेगा। इससे प्रभावित होने वाले यात्री एयरलाइंस को सूचित करें और अपनी यात्रा की डेट रीशेड्यूल करवा लें।   

चीन: बीजिंग के आसपास के इलाकों में लॉकडाउन
बीजिंग और आसपास के इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब चार लाख लोग अब नजरबंद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, प्रशासन ने लोगों की चोतावनी दी है कि संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर है। बीजिंग से 150 किमी दूर अंशिन काउंटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां एक दिन में 14 मामले सामने आए। 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।

बीजिंग में कोरोना की जांच के लिए एक युवक का स्वैब सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी। राजधानी में 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।

Related posts

पाकिस्तान की न्यूज़ीलैंड पर जीत भारत के हक़ में क्यों है?

News Blast

Ujjain news: आत्महत्या से पहले लिखा-मुझे माफ करना, मैं अच्छा पापा नहीं बन सका, मैं अब सिर्फ टाइमपास रह गया हूं

News Blast

रूस बड़ी मात्रा में दवा तैयार करने में भारत की मदद चाहता है, बोला- साझेदारी से दुनियाभर में टीके की डिमांड को पूरा कर सकेंगे

News Blast

टिप्पणी दें