दैनिक भास्कर
Jun 26, 2020, 05:12 AM IST
झाबुआ. नए एसपी आशुतोष गुप्ता ने गुरुवार को जॉइन कर लिया। पूर्व एसपी विनीत जैन ने उनका स्वागत किया। फिलहाल आशुतोष राज्यपाल के परिसहायक के तौर पर कार्यरत थे। पिछले दिनो लखनऊ में उनके साथ अस्पताल में थे। उन्होंने बताया, अब राज्यपाल के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्हें डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ रही। ईश्वर ने चाहा तो कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एसपी के रूप में काम करने के बारे में गुप्ता ने बताया, अभी तक राज्यपाल के स्टाफ में रहते हुए वीआईपी लोगों से काम पड़ता था। अब सीधे आम जनता से संवाद होगा। ये मेरे लिए मौका है कि मैं जरूरतमंद और परेशान लोगों की मदद कर सकूं। इसके पहले मुरैना में एएसपी रहा और खंडवा में भी काम किया।