May 20, 2024 : 9:42 PM
Breaking News
MP UP ,CG

आगरा में संक्रमितों की संख्या 1000 पार, इतने मरीजों वाला राज्य का पहला जिला; 840 मरीज स्वस्थ हुए

  • आगरा जिले में अब 112 ही सक्रिय मरीज हैं
  • गुरुवार को जांच के लिए 15940 सैंपल लिए गए थे

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 02:28 PM IST

आगरा. उत्तर प्रदेश में कोरेानावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार को पार कर गई है। वहीं, आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार को पार कर गई। गुरुवार को मिले नौ नए संक्रमितों में एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही आगरा, उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। वहीं, एक बुजुर्ग सहित दो और लोगों की जान चली गई।

गुरुवार देर शाम तक एत्मादुद्दौला निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग और राजपुर चुंगी निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इनके साथ ही आगरा में मरने वालों की संख्या 56 हो गई है। वहीं, कोरोना के नौ नए मरीज मिलने से यह आंकड़ा 1008 तक पहुंच गया है। इन संक्रमितों में पुरानी आबादी जगनेर रोड, आंबेडकर कॉलोनी, जगजीत नगर, राजपुर चुंगी, कृष्ण देव कॉलोनी रामबाग, गांव अटूस, कौशलपुर भगवान टॉकीज, आजाद गली सदर बाजार के लोग शामिल हैं। डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि गुरुवार को 15 और लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए गए। इसके साथ अब तक 840 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 112 ही सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार तक 15940 सैंपल लिए गए हैं।

यूपी में अब तक 12,088 संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12,088 हो गई है। 24 घंटे के भीतर गुरुवार को 480 नए मरीज मिले। 321 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन गई है। बुधवार को 20 और गुरुवार को 24 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या भी 345 हो गई है। कोरोना संक्रमित 7,292 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अभी-भी कोरोना के 4451 एक्टिव केस हैं, जिनका प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Related posts

शहडोल में छह साल के मासूम की इलाज के अभाव में हुई मौत

News Blast

पत्नी की ‘किडनैपिंग,’ लड़की को ससुराल नहीं भेज रहे थे घरवाले, दामाद आया और

News Blast

कोरोना: पिपलौदा में बिना मास्क पर चालानी कार्रवाई की

Admin

टिप्पणी दें