May 20, 2024 : 3:32 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 4.41 लाख केस; दिल्ली में हर 10 लाख आबादी पर 3162 मरीज, इस मामले में यह देश में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र से यह तीन गुना

  • अब तक 1.78 लाख एक्टिव केस, 2.48 लाख ठीक हुए, जबकि 14 हजार ने जान गंवाई
  • दिल्ली में 2909 मरीज बढ़े और सबसे ज्यादा 3589 की अस्पताल से छुट्‌टी हुई
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3721 संक्रमित बढ़े, 1962 ठीक हुए, 113 की मौत

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 01:30 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 41 हजार 51 हो गया है। बीते 24 घंटे में 13 हजार 548 नए केस आए। 10 हजार 879 मरीज ठीक हुए और 312 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3721 नए मामले महाराष्ट्र में आए और सबसे ज्यादा 113 मौत भी यहीं हुईं। दिल्ली में 2909 मरीज बढ़े, जबकि सबसे ज्यादा 3589 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में प्रति 10 लाख आबादी पर मरीजों की संख्या 3162 है जो देश में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख आबादी पर 1111 मरीज हैं। 

देश में कल एक्टिव केस में सिर्फ 2357 की बढ़ोतरी हुई। अब तक कुल 1.78 लाख एक्टिव केस हैं। 2.48 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स…

  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत और कुछ अन्य देशो में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन इसका कारण टेस्टिंग में आई तेजी को नहीं माना जा सकता। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ डिजास्टर प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि नए मामलों की बढ़ती संख्या का कुछ हिस्सा जांच में तेजी के कारण हो सकता है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में भुखमरी की आशंका जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें अंत्योदय अन्न योजना के तहत जरूरतमंदों को दिए जा रहे अनाज की सुविधा जुलाई से सितंबर (3 महीने) तक बढ़ाने की मांग की गई है। 
  • राजस्थान में बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी समेत परिवार के 16 लोग संक्रमित मिले। हालांकि, मलिंगा ने 16 जून को अपनी जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वे 19 जून को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए विधानसभा भी गए।
  • महाराष्ट्र में आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी की रिपोर्ट निगेटिव है।

दिल्ली में 5 दिन से एक्टिव केस घट रहे, ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

दिल्ली में 17 जून को सबसे ज्यादा 27 हजार 741 एक्टिव केस थे। इसके बाद से इसमें कमी आ रही ही है। सोमवार को यह आंकड़ा घटकर 23 हजार 820 हो गया। 

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां सोमवार को 175 मामले सामने आए और 6 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 44 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 23, जबलपुर में 12, नीमच और मुरैना में 11-11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 12 हजार 78 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9215 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 521 की जान गई।
  • महाराष्ट्र: यहां सोमवार को 3721 संक्रमित मिले और 113 की मौत हुई। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 1098, ठाणे में 1002 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 35 हजार 796 हो गई है, इनमें से 61 हजार 793 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6283 ने जान गंवाई।
मुंबई के बायकुला में यह कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया क्वारैंटाइन सेंटर है। इसमें 1000 बेड की सुविधा है।
  • उत्तरप्रदेश: यहां सोमवार को 591 नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 97 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 322 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 569 लोगों ने दम तोड़ा है।
  • राजस्थान: यहां सोमवार को 302 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 7 ने जान गंवाई। जोधपुर में 45, जयपुर में 42 और धौलपुर में 13 मामले बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 232 हो गई, इनमें से 2966 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 356 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बिहार: यहां सोमवार को संक्रमण के 228 मामले सामने आए और एक मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा पटना में 36, मधुबनी और सीवान में 27-27 जबकि समस्तीपुर में 18 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार 893 हो गया, इनमें से 2074 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 52 लोगों ने दम तोड़ा।

Related posts

नरेला में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर इनामी बदमाश काला को किया गिरफ्तार

News Blast

पीएम मोदी का झांसी दौरा: आर्मी को ड्रोन, नेवी को वॉरफेयर सूट और एयरफोर्स को LCH सौंपेंगे

News Blast

अब तक 2.57 लाख केस: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 10 हजार 768 मरीज बढ़े; दिल्ली में पीआईबी अफसर पॉजिटिव, आज नेशनल मीडिया सेंटर बंद

News Blast

टिप्पणी दें