May 15, 2024 : 5:14 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 2.57 लाख केस: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 10 हजार 768 मरीज बढ़े; दिल्ली में पीआईबी अफसर पॉजिटिव, आज नेशनल मीडिया सेंटर बंद

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार 390हो गई है। रविवार को दूसरे दिन भी 10 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 हजार 768मरीज बढ़े।शनिवार को 10 हजार 428 पॉजिटिवमिले थे। महाराष्ट्र में भी 15 दिन में दूसरी बार रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा नएसंक्रमितबढ़ गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार के पार हो गई है। जबकि कोरोना से अब तक 3060 लोगों ने जान गंवाई। उधर, दिल्ली में पीआईबी अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, नेशनल मीडिया सेंटर सैनिटाइजेशन के लिए सोमवार को बंद रहेगा।

उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र की 60 जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को इमरजेंसी पेरोल पर छोड़ने का फैसला लिया। 9671 कैदी पहले छोड़े गए थे। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य की जेलों में 38 हजार कैदी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इनमें से 20 हजार बाहर निकाले गए।

तमिलनाडु के 86% मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं

तमिलनाडु मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 31हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक हफ्ते से रोजाना एक से डेढ़ हजार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। रविवार को रिकॉर्ड 1515 मरीज मिले। मुख्यमंत्री पलानीसामी ने बताया कि तमिलनाडु के कुल संक्रमितों में से 86% में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। 4 जून तक 5.50 लाख टेस्ट किए गए। राज्यमें मरीजों का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा है और मुत्युदरकई देशों से कम है।

केरल में कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल बनाया

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर केरल के कोच्चि में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर को 200 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया गया है। कोच्चि के अंगमली में स्थित अस्पतालमें कोविड-19 के मरीजों के हिसाब से बिस्तरों का अरेंजमेंट किया गया है। अगले हफ्ते से यहां मरीजों काइलाजशुरू हो जाएगा।

अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में9971 केस सामने आए और 287 मौतें हुईं। देश में अब 2 लाख 46 हजार 628 संक्रमितहैं। 1 लाख 20 हजार 406 एक्टिव केस हैं, जबकि 1 लाख 19 हजार 293 स्वस्थ हो गए। अब तक 6929 की जान गई।
  • दिल्ली पटियाला हाईकोर्ट ने एनआईए को निर्देश दिए हैं कि वे उस महिला को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में फौरनएडमिट करें, जिसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कुछ दिन पहले इस महिला कोआतंकी केस में गिरफ्तार किया गया था।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईएमसीआर)ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में एक लाख 42 हजार 69 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ, देश में अब तक 46 लाख 66 हजार 386 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • आईएनएस जलाश्व मालदीव्स के माले से 700 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतिकोरिन पहुंचा। इससे पहले वह मालदीव्स और श्रीलंका से 2700 भारतीयों को ला चुका है।
  • लेह स्थित नुब्रा घाटी, चुनुथु घाटी, विजययक और हिमांक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे संताल परगना के 208 श्रमिक जल्द ही झारखंड लौटेंगे। 115 श्रमिकों को सोमवार को 93 श्रमिकों को मंगलवार को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

जयपुर की फर्म ने एआई से लैस रोबोट बनाया

भारत 4 दिन में ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है

भारत में पिछले 6 दिन में 56 हजार 121 मरीज बढ़े हैं। अगर यही रफ्तार रही तो भारत अगले चार दिन में ब्रिटेनको भी पीछे छोड़ देगा और दुनिया में पांचवें नंबर पर आ जाएगा, क्योंकि पिछले छह दिन से देश में औसतन 9 हजार 353 केस बढ़ रहे हैं। worldometers वेबसाइट के मुताबिक, रविवार दोपहर कोब्रिटेन 2.84 लाख केसके साथ पांचवें नंबर पर था। तब भारत में 2.47 लाखमामले थे। भारत ने दो दिन पहले कोरोना से सबसे प्रभावित देश इटली को पीछे छोड़ा था।

उत्तरप्रदेश छठा राज्य, जहां 10 हजार से ज्यादा मरीज

अनलॉक-1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य है, जहां 10 हजार से ज्यादा मरीज हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण प्रवासियों की वजह से भी बढ़ा है। 2870से ज्यादा प्रवासी संक्रमित मिले हैं। राज्य में 15 लाख से भी ज्यादा प्रवासी और मजदूर अलग-अलग राज्यों से लौट चुके हैं। इनके लिए केंद्र और राज्यसरकारोंने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
6 जून

10,428

5 जून 9379
4 जून 9847
3 जून 9689
2 जून 8815

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां रविवार को कोरोना के 173 मरीज मिले और 13 लोगों की जान गई। भोपाल में 39, इंदौर में 27, ग्वालियर में 12,खरगोन और मुरैना में 10-10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9401 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 8 जून से देश के मठ, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे खुलने जा रहे हैं, लेकिन भोपाल में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोला जाएगा।

तस्वीर भोपाल की है। यहां लोगों को फ्री राशन, मास्क और सैनिटाइजर बांटा जा रहा है।

उत्तरप्रदेश: यहां रविवार को 433 नए मरीज सामने आए और 7 लोगों ने दम तोड़ा।गाजियाबाद में 46, बुलंदशहर में 37, मुजफ्फरनगर में 21,मेरठ और कानपुर में 18-18, आगरा और गौतमबुद्धनगर में 17-17, बागपत में 16 और अलीगढ़ में 15 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 536 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4076 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां रविवार को रिकॉर्ड 3007 मरीज मिले। एक टीवी पत्रकार समेत91 लोगों ने दम तोड़ा। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3060 हो गई। अब 85 हजार 975 संक्रमित हैं। इनमें से 43 हजार 601 एक्टिव केस हैं। राज्य में3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिलेऔर 30 की मौत हुई। सरकार ने 55 से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को पेड लीव पर भेजने का फैसला लिया।

तस्वीर मुंबई के मरीन ड्राइव की है। यहां लोग बड़ी तादाद में मॉर्निंग वॉक करने पहुंच रहे हैं। यह नजारा पिछ्ले 4 दिन से रोज देखा जा रहा है।

राजस्थान: प्रदेश मेंरविवार को 262 नए कोरोना संक्रमित मिले और 9 ने दम तोड़ा। जोधपुर में 81, भरतपुर में 63,जयपुर में 38, सीकर में 11, नागौर में 9 और टोंक में 6 मरीज बढ़े। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 599पर पहुंच गया। इनमें से 2606 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 240 लोगों की जान गई है।

तस्वीर राजस्थान के पुष्कर की है। अनलॉक-1 के बाद अब यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।

बिहार: यहां रविवार को 239 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए और एक की मौत हुई। सुपौल में 36, मुजफ्फरपुर में 30, पश्चिमी चंपारण में 19,समस्‍तीपुर और मुंगेर में 15-15 जबकि सीतामढ़ी में 10 मरीज बढ़े। प्रदेश में कुल 5070 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2635 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 30 लोगों की जान गई।

तस्वीर पटना के एक होटल की है। सरकार ने राज्य में होटल और रेस्त्रां खोलने की मंजूरी दी है। होटल प्रबंधन इस दौरान सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रख रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर दिल्ली के एक मॉल की है। सरकार ने कुछ शर्तों के साथ सोमवार से शॉपिंग मॉल्स खोलने की छूट दी है। इसके लिए मॉल को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Related posts

सक्रिय केस बढ़ने की दर 0.64%, मरीज 474 दिन में दाेगुने हाेंगे; अप्रैल में सक्रिय मरीज बढ़ने की दर उच्चतम स्तर 22% तक गई थी

News Blast

वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव:दो दिन के भीतर देश में 1.39 करोड़ टीके लगे, इतने 8 दिन में लग रहे थे; 16 जनवरी से 20 जून तक औसत 17.7 लाख रहा

News Blast

पांच एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं तीन काॅलोनियां ध्वस्त

News Blast

टिप्पणी दें