May 5, 2024 : 7:25 PM
Breaking News
MP UP ,CG

जमीन विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 19 घायल

  • जिखनगांव की घटना, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 04:00 AM IST

टेहरका. थाना अंतर्गत ग्राम जिखनगांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों से 19 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
ग्राम जिखनगांव निवासी जय हिंद कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम के ही फूलचंद कुशवाहा के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। जिस पर फूलचंद के द्वारा सोमवार को अपने साथियों के साथ आकर मारपीट कर दी। जिनमें बैजनाथ, पंचम, जय हिंद, दीपक, सोनू, मोनू, संगीता, राममूर्ति, दुर्गाबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। 
इसी प्रकार दूसरे पक्ष के हरिकिशन कुशवाहा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें रघुवीर कुशवाहा, फूलचंद, हरिकिशन, आलोक,  रितिक, हरि प्रकाश, रामदेव, शकुन, मातादीन, सुधा को गंभीर चोटें आई। जहां स्वास्थ्य केंद्र टेहरका में उनका इलाज किया गया। पुलिस ने दोनें पक्षों पर 147, 324, 323, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Related posts

18 दिन में 73,386 नए केस बढ़े, अब तक 62% मरीज स्वस्थ हुए; पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 77 संक्रमितों की मौत हुई

News Blast

33 साल में 25 बार खतरे के निशान से ऊपर हुई यमुना, पहले कब-कब और क्यों डूबी दिल्ली

News Blast

MP Board Practical Exams 2022: एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स जारी, यहां देखें शेड्यूल

News Blast

टिप्पणी दें