- अलीगढ़ में महावीरगंज का मामला
- पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
दैनिक भास्कर
Jun 18, 2020, 05:00 PM IST
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के महावीरगंज में गुरुवार सुबह एक जेबकतरे को पकड़ लिया गया। इसके बाद लोगों ने जेबकतरे की पिटाई की। वहां मौजूद एक युवक ने जेबकतरे को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे भी धुन दिया। हालांकि, बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। अभी इस प्रकरण में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं दी गई है।
यह मामला महावीर गंज का है। एक दुकानदार सुबह अपना पेमेंट लेकर दुकान की तरफ जा रहा था। दुकान के पास काफी भीड़ थी, जिसकी वजह से व्यापारी एक दुकान के बाहर खड़ा हो गया। इसी बीच एक उचक्के ने व्यापारी की जेब में हाथ डाल दिया। व्यापारी को कुछ आभास हुआ तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए उचक्के का हाथ पकड़ लिया। शोर मचाते हुए उचक्के की करतूत लोगों से बयान की। पास ही जेब कतरे का साथी खड़ा था। उसने जेबकतरे को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने दोनों को पीट दिया।
नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेन ने बताया की वीडियो संज्ञान में आया है। महावीरगंज में एक चोर को पकड़ा गया। हालांकि, शिकायत अभी नहीं आई है। जैसी तहरीर आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई करेंगे।