May 15, 2024 : 4:53 PM
Breaking News
MP UP ,CG

पुलक सिटी में हुई सीरियल लूट का कुख्यात लुटेरा और माल खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार, दो महीने तक खोजबीन के बाद पकड़ाया आरोपी

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Serial Robbery Update: Rajendra Nagar Police Caught Accused After Searching For Two Months

इंदौर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का हुलिया आ गया था। इसमें से एक को पुलिस ने पहचान लिया।

  • 24 जून की सुबह 5 बजे बाइक सवार कट्टाधारी तीन बदमाशों ने पुलक सिटी के पास दो महिलाओं से लूट की थी

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पुलक सिटी कॉलोनी में कट्टा अड़ाकर हुई सीरियल लूट का तीन महीने बाद खुलासा हो गया है। आरोपी कुख्यात बदमाश है। पुलिस ने उसे दो महीने की खोजबीन के बाद पकड़ लिया है। आरोपी के दो साथी फरार है, जबकि माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है।

पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन के अनुसार 24 जून की सुबह 5 बजे बाइक सवार कट्टाधारी तीन बदमाशों ने पुलक सिटी के पास दो महिलाओं से लूट की थी। बदमाशों ने पहली वारदात यहीं रहने वाली महिला उर्मिला पांडे के साथ की। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। फिर सोने की चेन लूटी। तभी तीसरा बदमाश आया और कट्टा अड़ा दिया। उसने महिला से धमकाकर टाप्स उतरवाए। फिर बदमाश बाइक से भागे।

करीब 500 मीटर दूर जाकर उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपत्ति को रोका। महिला को कट्टा अड़ाकर उसकी चेन लूट ली थी। फिर एक डॉक्टर के घर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां शोर मचाने पर वे भाग गए। तब सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का हुलिया आ गया था।

एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार आरोपियों की खोजबीन में सीएसपी पुनीत गेहलोत और टीआई अमृता सोलंकी काम कर रहे थे। इनके साथ दो टीम भी लगी हुई थी। वहां सीसीटीवी फुटेज मिले, जिससे पता चला कि एक आरोपी दिनेश डाबर लग रहा है। उसका पुराना रिकाॅर्ड भी है। वह लुटेरा है। तब उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आखिर तीन महीने तक खोजबीन के बाद दिनेश पकड़ाया। पहले वह मना कर रहा था। आखिर उसने कई घंटों की पूछताछ के बाद लूट करना कबूला।

आरोपी बोला – उसने अपने दो साथी राजेंद्र और दिलीप के साथ यह वारदात की है। इसमें आरोपी दिनेश की निशानदेही पर एक महिला से लूटी चैन भी बरामद कर रही है। एक चैन और कान के टॉप्स झाबुआ के पारा के सोनी संदीप को बेची थी। पुलिस ने संदीप को भी पकड़कर पूछताछ की गई। संदीप सोनी लूटे आयटम खरीदना कबूला। संदीप को भी आरोपी बनाया गया। साथी राजेंद्र और दिलीप को तलाशा जा रहा है।

Related posts

CM शिवराज का ‘स्वास्थ्य आग्रह’: मुख्यमंत्री ने योग के साथ की दिन की शुरुआत, आज 12 बजे खत्म होगा स्वास्थ्य आग्रह

Admin

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, वॉट्सऐप पर फोटो भेजकर पसंद कराई जाती थीं लड़कियां

News Blast

प्रॉपर्टी बेचकर बेटे गायब, बेटी ने रखने से किया इनकार… लावारिस घूम रही बुजुर्ग मां की कहानी रुला देगी

News Blast

टिप्पणी दें