May 4, 2024 : 9:51 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

अपने व्यवहार में सुधार करने, शारीरिक श्रम करने और किसी सफलता के सेलिब्रेशन का है दिन

  • मेष राशि वालों के लिए अपनी कुछ आदतें बदलने का समय
  • वृष राशि वालों के लिए चुनौतियों का सामना करने का दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए बड़ी सफलता के संकेत

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 05:59 PM IST

शनिवार, 20 जून 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 7 राशियों के लिए दिन बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने स्वभाव और व्यवहार में पारदर्शिता लानी होगी। कुछ लोगों के लिए समय अपने शारीरिक श्रम को बढ़ाने का है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपनी कुछ आदतें बदलने का समय, वृष राशि वालों के लिए चुनौतियों का सामना करने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए बड़ी सफलता के संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – The Empress

आज आपको लोगों के साथ अपने व्यवहार में पारदर्शिता लानी होगी। कुछ लोगों और आदतों से एक निश्चित दूरी बनाए रखें, ताकि आप बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकें। कार्यों के साथ भावनाओं को संतुलित करना आपके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है। अपने काम पर भावनाओं को हावी ना होने दें। इससे आपको काम करने में काफी आसानी होगी। 

  • वृषभ – Justice

आज का दिन आपके लिए अपनी योग्यता के साथ न्याय करने का है। जिन मामलों में आप पीछे हटने के बारे में सोच रहे हैं, उनका सामना करें। अपनी भीतर की ऊर्जा को आगे बढ़ाने का समय है। जिम जाने या रनिंग पर जाने से आप अपनी ऊर्जा को बेहतर तरीके से संरक्षित और उपयोग कर सकते हैं। इस समय आपके लिए दिशा में परिवर्तन करना अनिवार्य है। परिस्थितियों के अनुसार ही निर्णय लें। काम पर ध्यान लगाएं। यात्रा का संकेत है।

  • मिथुन – Two of Swords

आज आप किसी पर्व या अपनी किसी सफलता का उत्सव मना सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आज आप सेलिब्रेशन मोड में रहेंगे।  अपने रचनात्मक ज्ञान से खोज में जुटें करें और बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पिछले कुछ समय से आप बहुत दबाव से गुजर रहे थे। अब साहस के साथ आगे बढ़ने का समय है। 

  • कर्क – Temperance

 उन चीजों को करें जो वास्तव में आपको आराम दें। इसमें योग शामिल हो सकता है, थोड़ा आराम करना और बहुत सारा पानी पीना। अपने आप को भौतिक स्तर पर आवश्यक चीजें दें। इससे आपको अपने मन की भावनाओं को समझना आसान होगा। आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। 

  • सिंह – The World

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। कुछ व्यवसायिक मामलों में आज आपके लिए कुछ बड़ी समस्या आ सकती है। आपके आसपास के लोग ही आपके खिलाफ कोई काम कर सकते हैं। सतर्क रहने की जरुरत है। रिश्तों में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। 

  • कन्या – Eight of Pentacles

आज का दिन आपके लिए कुछ खास परिणाम देने वाला रह सकता है। आज आप कुछ खास मामलों में अपने मन की आवाज सुनने से फायदे में रहेंगे। कुछ कामों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। आपको आसपास के लोगों से तारीफ और सम्मान मिल सकता है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। ये आपको नई समस्याओं में डाल सकता है।

  • तुला – Seven of Swords

आपके अंदर वो ताकत है जो आप अपनी इच्छा के अनुसार दुनिया को बदल सकते हैं। परिणाम प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करें। आप अपने मनचाहे टारगेट की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनको हेंडल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। अपनी कोशिशों को थोड़ा और तेज करने और रचनात्मकता दिखाने का अवसर है।  

  • वृश्चिक – The Tower

आज आपको अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। किसी भी मामले में टालमटोल रवैया ना अपनाएं। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर जोर देने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कोई आपको देख रहा है। इसलिए, आज किसी भी तरह की लापरवाही या आलस अपने ऊपर ना आने दें। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

  • धनु – Nine of Swords

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में संभलकर रहने का है। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। आपके लिए आज ये आवश्यक है कि अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें, चाहे वो आपका कितना ही खास मित्र क्यों ना हो। 

  • मकर – Four of Cups

आज का दिन आपके लिए कुछ पुरानी खोई हुई चीज मिलने का हो सकता है। आपके लिए समय अनुकूल लग रहा है। आज कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। कोई पुराना अटका काम भी आज हो सकता है। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। ये आपको अनचाहा तनाव दे सकता है। आज कोई भी अव्यवहारिक योजना ना बनाएं। 

  • कुंभ – The Sun

आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। एक विचार जो असफल रहा वह अचानक सकारात्मक दिखेगा। अचानक या जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी भी तरह के अनुबंध या कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। 

  • मीन – Wheel of Fortune

यदि आपके पक्ष में कुछ काम नहीं हो रहा है, तो आपको दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। कुछ परेशानियां आपके सामने आज हो सकती हैं लेकिन आप इनसे आसानी से निपट पाएंगे। दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ चुनौतियों के साथ सकारात्मक है। 

Related posts

सबसे बड़ा किलर: 20 साल में हार्ट डिसीज से 20 लाख मौतें, देश में हार्ट के मामले कहां बढ़े, क्यों बढ़े और कैसे कंट्रोल करें; एक्सपर्ट से समझें

Admin

प्रोटीन को भारतीय जरूरी नहीं मानते, 73% लोग इसकी कमी से जूझ रहे; 93% को इसके फायदे तक पता नहीं

News Blast

सीहोर में उजागर हुआ धर्मान्तरण का मामला, 4 लोगों पर प्रकरण हुआ दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें