May 18, 2024 : 2:27 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

19 सीटों पर वोटिंग जारी; मध्य प्रदेश में क्रॉस वोटिंग का डर, कमलनाथ विधायकों को दो बसों में लेकर विधानसभा पहुंचे

  • मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस की जीत के आसार
  • राजस्थान की 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 11:15 AM IST

नई दिल्ली. राज्यसभा की 19 सीटों के लिए 8 राज्यों में वोटिंग जारी है। यह शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। मध्यप्रदेश में क्रॉस वोटिंग के डर से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दो बसों में विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। 

कमलनाथ के घर से कांग्रेस विधायक बस में बैठकर विधानसभा के लिए रवाना हुए।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। दूसरी ओर कमलनाथ ने वोट डालने के बाद कहा- हम एक सीट जीतेंगे, यह साफ है।

गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है। 

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला अभय भारद्वाज शक्ति सिंह गोहिल
दूसरा रामिलाबेन बारा भरत सिंह सोलंकी
तीसरा नरहरि अमीन

मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह
दूसरा सुमेर सिंह सोलंकी फूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72  
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला राजेंद्र सिंह गहलोत के सी वेणुगोपाल
दूसरा ओंकार सिंह लखावत नीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा कांग्रेस
उम्मीदवार शिबू सोरेन दीपक प्रकाश शहजादा अनवर

Related posts

शाह का असम दौरा:गृहमंत्री बोले- दूसरी बार BJP की सरकार बनी, आतंकवाद छोड़कर विकास की राह पर चलना चाहता है नॉर्थ ईस्ट

News Blast

कोर्ट का आदेश दरकिनार कर कांग्रेस ने लगाया था आपातकाल : किशन रेड्डी

News Blast

सुप्रीम कोर्ट में आईसीएसई ने बताया- 10वीं के छात्रों को भी बाद में परीक्षा का विकल्प दे सकते हैं, हमारा एवरेजिंग फॉर्मूला सीबीएसई से अलग

News Blast

टिप्पणी दें